The kashmir files के बाद अब इस टॉपिक पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, किशोर दा को किया याद

खंडवा, 14 अक्टूबर : राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन खण्डवा के सहयोग से खण्डवा की पुरानी अनाज मण्डी में पर्यटन, संस्कृति विभाग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2019 के लिए पटकथा लेखक अशोक मिश्रा मुम्बई, वर्ष 2020 के लिए गीतलेखन अमिताभ भट्टाचार्य मुम्बई, वर्ष 2021 के लिए निर्देशन क्षेत्र में विवेक रंजन अग्निहोत्री मुम्बई को किशोर कुमार अलंकरण के लिए शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कश्मीर फाइल्स के बाद मेरी अगली फिल्म दिल्ली फाइल्स आ रही है, जो कि कश्मीर फाइल्स की अगली सीरीज है, और वैक्सीन के ऊपर भी एक फिल्म बनेगी। साथ ही विवेक रंजन अग्निहोत्री ने स्वर्गीय किशोर कुमार को याद करते हुए कहा कि, हम सभी उनके भक्त रहे हैं, मेरे लिए वह भगवान की तरह है। किसी भी कलाकार के लिए होने चाहिए, उनका एक गाना आज मैं कैसा महसूस कर रहा हूं, यही बताऊंगा, इससे ज्यादा बोलने का मौका भी नहीं है, उनका बड़ा फेमस गाना है, ख्वाब हो तुम या हकीकत कौन हो तुम यह बताओ।

कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े सीएम शिवराज

कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े सीएम शिवराज

स्वर्गीय किशोर कुमार की जन्म स्थली खंडवा में आयोजित हुए कार्यक्रम से सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े हुए थे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी स्वर्गीय किशोर कुमार को याद किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय किशोर कुमार के गानों को भी गुनगुनाया। कुल मिलाकर देखा जाए तो किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित किशोर कुमार अलंकरण समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए, जहां गायन और क्षेत्र से जुड़े लोगों को किशोर कुमार अलंकरण सम्मान दिया गया।

किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

हरफनमौला कलाकार स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर खंडवा में स्थित उनकी समाधि पर देशभर के प्रशसंक जुटे, सुबह समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया गया, तो वहीं उन्हीं के अंदाज में उन्हें सुरमयी श्रद्धासुमन अर्पित की गई। स्व. किशोर कुमार कहते थे दूध-जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे। यही वजह है कि किशोर कुमार के जन्मदिन और उनकी पुण्यतिथि पर विशेष रूप से समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाया गया। मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित देश के तमाम हिस्सों से आए प्रशंसकों ने समाधिस्थल पर ही गीत गाकर सुरमयी श्रद्धांजलि दी। यहां अफसर, नेता और जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित किए। विधायक, महापौर, निगमायुक्त सहित अन्य ने भी यहां सुर साधकर किशोर दा को याद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+