Vaishali thakkar suicide case : चार दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी, कोर्ट में पेशी से पहले कही बड़ी बात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जहां पुलिस को मिले वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी राहुल नवलानी को मुख्य आरोपी बनाया था। पुलिस ने छानबीन के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। वहीं अब पुलिस ने आरोपी राहुल नवलानी को कोर्ट में पेश किया, जहां से राहुल को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया है। कोर्ट में पेशी से पहले मीडिया ने जब राहुल से आरोपों को लेकर सवाल किया तो राहुल ने सभी आरोपों को झूठा बताया, और कहा कि, सब आरोप गलत हैं, साबित हो जाएंगे।

कुछ इस तरह हुई थी गिरफ्तारी
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जहां वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इसके बाद से ही लगातार पुलिस की टीम राहुल और उसकी पत्नी को तलाश रही थी, जहां पुलिस ने राहुल पर 5 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था। वहीं पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस राहुल नवलानी से पूछताछ कर रही है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
इंदौर के लिए रविवार का दिन बेहद ही दर्दनाक रहा था, जब जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया था। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां वैशाली की बॉडी के साथ मिले सुसाइड नोट ने जो खुलासे किए उसने सभी के होश उड़ा दिए। वैशाली ठक्कर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए, अपने सुसाइड का दर्द भी बयां किया है।

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें टीवी एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए एक अच्छी बेटी ना बन पाने की बात लिखी है। साथ ही इसमें एक्ट्रेस ने राहुल नवलानी का जिक्र किया है, साथ ही उसकी पत्नी का जिक्र भी सुसाइड नोट में है। एक्ट्रेस ने इन दोनों का जिक्र करते हुए लगभग 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर करने की बात लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन दोनों को ही सजा दिलवाने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी है, और आख़िरी में I Quit लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications