Vaishali thakkar की खूबसूरत आंखों से कोई और देखेगा दुनिया, पूरी हुई इच्छा
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। वहीं वैशाली के परिवारजनों की माने तो वैशाली बेहद ही मिलनसार और खुशमिजाज लड़की थी। इतना ही नहीं वैशाली अपने साथ-साथ दूसरों के बारे में भी सोचती थी। यही कारण था कि, वैशाली को अपनी आंखें बेहद पसंद थी, और वह चाहती थी कि, उनके मरने के बाद वह अपनी आंखें डोनेट कर दें, उन्होंने अपनी यह इच्छा अपने परिजनों के साथ भी शेयर की थी। यही कारण रहा कि, वैशाली के अंतिम संस्कार से पहले उनकी आंखें दान कर दी गई, जहां अब उनकी आंखों से कोई और दुनिया देखेगा।

कुछ इस तरह रहा पूरा घटनाक्रम
इंदौर के लिए रविवार का दिन बेहद ही दर्दनाक रहा, जहां जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां वैशाली की बॉडी के साथ मिले सुसाइड नोट ने जो खुलासे किए उसने सभी के होश उड़ा दिए। वैशाली ठक्कर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए, अपने सुसाइड का दर्द भी बयां किया है।

कई टीवी सीरियल्स में कर चुकी थी काम
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर टीवी सीरियल्स की दुनिया का बड़ा नाम बनते चली जा रही थी, जहां उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर और मनमोहिनी जैसे ख्यात टीवी सीरियल्स में काम भी किया था। एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का आखिरी टीवी सीरियल रक्षाबंधन था, वहीं जानकारी के मुताबिक कोरोना काल के बाद से वह अपने परिवार के पास इंदौर आ गई थी।

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जहां वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इसके बाद से ही लगातार पुलिस की टीम राहुल और उसकी पत्नी को तलाश रही थी, जहां पुलिस ने राहुल पर 5 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था। वहीं पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस राहुल नवलानी से पूछताछ कर रही है।

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें टीवी एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए एक अच्छी बेटी ना बन पाने की बात लिखी है। साथ ही इसमें एक्ट्रेस ने राहुल नवलानी का जिक्र किया है, साथ ही उसकी पत्नी का जिक्र भी सुसाइड नोट में है। एक्ट्रेस ने इन दोनों का जिक्र करते हुए लगभग 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर करने की बात लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन दोनों को ही सजा दिलवाने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी है, और आख़िरी में I Quit लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications