MP : पत्नी की मौत और बेरोजगार युवक ने किया था सुसाइड, अब ससुर ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर, 6 सितंबर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब राऊ में रहने वाले बेरोजगार युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। इसी के साथ युवक की पत्नी भी बेडरूम में मृत अवस्था में मिली थी, जहां इसके बाद पुलिस इसे सुसाइड मान रही है, तो वहीं मृतका के पिता ने मृत दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि, मृतक ने ही उनकी बेटी की हत्या की है, इसके बाद उसने फांसी लगा ली। उधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जहां शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले की जांच आगे बढ़ा सकेगी।

दीवार पर लिखा था कुछ ऐसा

दीवार पर लिखा था कुछ ऐसा

जानकारी के मुताबिक दंपत्ति ने जिस घर में सुसाइड किया, उस घर के किचन की दीवार पर सुसाइड करने का कारण माता-पिता को बताया था, जहां हल्दी से लिखा गया था कि, माता-पिता की गलती है, इसलिए हम दोनों जान दे रहे हैं। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद मृतका के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, परिजनों की मानें तो आए दिन दंपत्ति में विवाद होता था, जिसके कारण दंपत्ति की बेटी उसके नाना नानी के साथ रहती थी।

ये है पूरा घटनाक्रम

ये है पूरा घटनाक्रम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब शहर के राऊ इलाके में पति और पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। घटना का पता उस वक्त चला जब पड़ोसी ने आवाज लगाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद जब अंदर जाकर देखा तो पति फंदे पर झूल रहा था। इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। उधर, मृतक की पत्नी का शव भी बेडरूम में बिस्तर पर मिला था। बताया जा रहा है कि, दंपति ने लगभग 5 साल पहले ही लव मैरिज की थी, जहां दंपत्ति की एक बेटी भी है।

दंपत्ति ने की थी लव मैरिज

दंपत्ति ने की थी लव मैरिज

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति ने लगभग 5 साल पहले ही लव मैरिज की थी। वहीं दंपत्ति की एक 3 साल की बेटी भी है। पुलिस परिजनों से बयान लेने के साथ-साथ पूछताछ भी कर रही है। वहीं दंपत्ति ने इस तरह का कदम आखिर क्यों उठाया, इसका खुलासा परिजनों से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+