Ujjain sadhu dance : महाकाल की मस्ती में डूबा साधु, हर हर शंभू गाने पर किया शानदार डांस

महाकाल लोक का निर्माण हो जाने के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन में हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल नजर आ रहा है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में युवा साधु हर हर शंभू गाने पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं, जहां कुछ युवाओं की नजर जैसे ही साधु की डांस स्टेप पर पड़ी, वैसे ही उन्होंने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है।

Recommended Video

    Ujjain sadhu dance : महाकाल की मस्ती में डूबा साधु, हर हर शंभू गाने पर किया शानदार डांस
    रेलवे स्टेशन के बाहर किया डांस

    रेलवे स्टेशन के बाहर किया डांस

    धार्मिक नगरी उज्जैन में साधु का यह डांस रेलवे स्टेशन के बाहर का बताया जा रहा है, यहां साधु डांस कर रहे थे यह तो वहीं कुछ युवाओं की नजर जैसे ही साधु के शानदार डांस पर पड़ी वैसे ही युवाओं ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया, जहां अब डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन से पहले भी इस तरह के डांस वीडियो वायरल हुए हैं, जहां लोग गाने और भजन पर डांस करते नजर आए हैं।

    महाकाल लोक के चलते उत्साह और उमंग

    महाकाल लोक के चलते उत्साह और उमंग

    धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है, जहां महाकाल लोक को निहारने दूर-दूर से श्रद्धालु और साधु संत धार्मिक नगरी उज्जैन आ रहे हैं। वहीं इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन में अलग-अलग त्योहार और धार्मिक पर्व होने के कारण साधु संतों की अच्छी खासी संख्या नजर आ रही है। इन्हीं में से एक साधु ने रेलवे स्टेशन के बाहर हर हर शंभू गाने पर डांस करते हुए हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लिया, जहां साधु का यह डांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    खूब पसंद किया जा रहा डांस

    खूब पसंद किया जा रहा डांस

    प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर हर हर शंभू गाने पर डांस करते यह साधु कौन हैं और कहां से आए हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं लग सकी है, वहीं अब साधु का डांस सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उधर, धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या महाकाल लोक को निहारने आ रही है। यही कारण है कि, धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ जैसा नजारा देखने मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+