शादी के दो साल बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दोस्त के साथ मिलकर दबाया गला
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हत्या और आत्म हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हत्या का मामला इंदौर के आजाद नगर पुलिस थाना इलाके में सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

आजादनगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी मनीषा दांगी ने बताया कि पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के बाबूलाल नगर के घर की है। यहां पर पति नरेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी रितिका की गला दबाकर हत्या कर दी।
रितिका और नरेश की शादी लगभग 2 साल पहले हुई थी, जिसमें रीतिका ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला आजादनगर थाने दर्ज करवाया था और मायके चली गई थी। हाल ही में समझौता होने के बाद वह आरोपी के घर पर आती जाती रहती थी।
देर रात रितिका अपने पति नरेश से मिलने उसके घर गई थी। फिर दोनों के बीच कल रात फिर विवाद हुआ, जिसमें रितिका के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रितिका का गला दबाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications