नकलचियों के बाप! MBBS में नकल के लिए नाजुक अंग की सर्जरी कर फिट कराया ब्लूटूथ, जानिए कैसे पकड़े गए
इंदौर, 9 जून: वैसे तो आपने एग्जाम में नकल करने के कई अलग अलग तरीके देखे और सुने होंगे, लेकिन अब से कुछ महीनों पहले इंदौर के मेडिकल कॉलेज में हुई एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान नकल करने का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. दरअसल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुई इस परीक्षा के दौरान शहर भर के तमाम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट शामिल हुए थे. इस दौरान विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने सभी केंद्रों पर जाकर परीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय की गोपनीय विभाग की टीम को 2 परीक्षार्थी नकल करते मिले थे, जिसमें 1 छात्र के पास मोबाइल फोन था, जो सर्जिकल ब्लूटूथ से कनेक्ट था. वहीं दूसरे छात्र ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छुपा रखा था, जो सर्जिकल ब्लूटूथ से कनेक्ट था.

कान में सर्जरी कर लगवा रखा था ब्लूटूथ
उड़न दस्ते की टीम को संदिग्ध छात्र पर शक होने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जहां इस छात्र ने शातिर तरीके से सर्जरी कर कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगवा रखा था. इसके बाद उड़न दस्ते की टीम ने वहां मौजूद सभी छात्रों की तलाशी ली, छात्र के नकल करने का यह तरीका देख उड़न दस्ते की टीम भी हैरान रह गई. वहीं इसके बाद शातिर छात्र के खिलाफ नकल का प्रकरण बनाया गया.

अब मिली शातिर छात्र को सजा
कान में सर्जरी कर ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल करने वाले छात्र को अब सजा मिली है जहां कमेटी ने फैसला लेते हुए छात्रों की पिछले 1 साल की सभी परीक्षा रद्द कर दी तो वही अगले 2 साल तक अब यह छात्र कोई परीक्षा नहीं दे सकेंगे इसी के साथ अब नकल करने वालों को पकड़ने के लिए गोपनीय विभाग खास प्लान तैयार करता नजर आ रहा है.

आगे भी जारी रहेगी उड़नदस्ते की कार्रवाई
नकल करने वाले शातिर छात्रों को पकड़ने के लिए गोपनिय विभाग की टीम ने जहां खास प्लान तैयार किया है, तो वहीं उड़न दस्ता भी इस तरह के नकलची छात्रों को पकड़ने के लिए तैयार नजर आ रहेा है.












Click it and Unblock the Notifications