राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा, MP में होगी जिजाऊ प्रतिमा की स्थापना

मध्य प्रदेश में पहली बार राजमाता जिजाऊ और बाल शिवाजी की बेहद ही आकर्षक प्रतिमा स्थापित होने जा रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इस प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

indore

राजमाता जिजाऊ के साथ बाल शिवाजी की बेहद ही आकर्षक प्रतिमा शहर के तीन पुलिया तिराहे पर स्थापित होने जा रही है, जहां 29 जनवरी को सर्व मराठी भाषीय सोशल एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के अंतर्गत राजमाता जिजाऊ की जन्मस्थली सिंदूखेड़ा महाराष्ट्र से इंदौर तक लगभग 400 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी, तो वहीं पदयात्रा के हर पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। 29 जनवरी को शहर के तीन पुलिया तिराहे पर राजमाता जिजाऊ और बाल शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा, इसी के साथ तीन पुलिया तिराहे को राजमाता जिजाऊ तिराहे के नाम से नई पहचान मिलेगी।

शिवाजी महाराज के वंशज होंगे शामिल

शिवाजी महाराज के वंशज होंगे शामिल

सर्व मराठी भाषीय सोशल एंड कल्चरल सोसायटी की अध्यक्ष स्वाति काशीद ने बताया कि, 12 जनवरी को राजमाता जिजाऊ की जन्मस्थली सिंधखेड़ राजा महाराष्ट्र से मशाल और माटी कलश भव्य रथ में रखकर सैकड़ों पदयात्री इंदौर के लिए रवाना होंगे। इसमें शिवाजी महाराज के 13वें वंशज कोल्हापुर के संभाजी राजे भोंसले और उत्तम स्वामी महाराज समेत तमाम राजपरिवारों के वंशज शामिल होंगे। स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा का रास्ते भर भव्य स्वागत होगा। इसके साथ ही राजबाडा पर भी स्वागत-सत्कार के साथ वहां से राजमाता जिजाऊ मां चौक तक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य और दिव्य आयोजन की कमान महिला शक्ति के हाथों में रहेगी।

बच्चों तक पहुंचेगी गौरव गाथा

बच्चों तक पहुंचेगी गौरव गाथा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में महिला शक्ति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें महिलाओं को गुल्लक भी दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से हर घर तक बच्चों में राजमाता जिजाऊ और छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरव गाथा और शौर्य की कहानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस गुल्लक में बच्चे अपने माता पिता से कुछ राशि लेकर डालेंगे, जिससे उन्हें राजमाता जिजाऊ और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जानने के लिए भी मिलेगा। 27 जनवरी को यह स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा इंदौर पहुंचेगी। यहां राजबाडा पर मां अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष माटी कलश का भव्य स्वागत के साथ पूजन होगा। फिर 27 जनवरी को ही राजबाडा से राजमाता जिजाऊ चौक तक फिर ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली जाएगी।

इंदौर में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

इंदौर में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सर्व मराठी भाषी सोशल एंड कल्चरल सोसायटी की अध्यक्ष स्वाति युवराज काशीद ने बताया कि, 400 किलोमीटर चलकर जो पदयात्रा इंदौर आने वाली है, जहां 27 जनवरी को राजवाड़ा पर कलश पूजन होगा। राजवाड़ा से जिजाऊ माता चौक तक पदयात्रा निकलेगी, जिसमें सभी सामाजिक संगठन, सभी राजनीतिक दलों के सदस्य, साथ ही सभी समाज इस यात्रा में सम्मिलित रहेंगे। 29 जनवरी को शाम 5 बजे राजमाता जिजाऊ चौक पर स्वर्णिम क्षण रहेगा जिस दिन राजमाता जिजाऊ की मूर्ति का अनावरण होगा, उस दिन सभी महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में दिखेंगे, साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।

ये भी पढ़े- Ujjain : संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने किए महाकाल दर्शन, जल स्तंभ का किया अनावरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+