नहीं रहे इंदौर के 'बड़े भैया', सीएम शिवराज और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर, 25 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला का दुखद निधन हो गया। विष्णु प्रसाद शुक्ला को इंदौर की जनता बड़े भैया के नाम से पहचानती थी। बड़े भैया के निधन की सूचना जैसे ही शहरवासियों तक पहुंची, वैसे ही माहौल गमगीन हो गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विष्णु प्रसाद शुक्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए विष्णु प्रसाद शुक्ला को श्रद्धांजलि दी। विष्णु प्रसाद शुक्ला बीजेपी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता माने जाते थे, तो वहीं विष्णु प्रसाद शुक्ला के पुत्र संजय शुक्ला इंदौर एक से कांग्रेस के विधायक हैं।

indore

पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री विष्णुप्रसाद शुक्ला ''बड़े भैया'' के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। नगर अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। नगर अध्यक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, विष्णुप्रसाद शुक्ला जी ने मालवा अंचल में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वे पार्टी के मजबूत स्तंभ थे, पार्टी के प्रति उनकी गहरी निष्ठा थी, और वे कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरर्णीय क्षति है।

हर कोई भावुक नजर आ रहा

शहर की सियासत में वैसे तो कई बड़े नामों ने समय-समय पर अपना दम दिखाया, लेकिन शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति तक के साथ खड़े होने वाले बड़े भैया यानि पंडित विष्णुप्रसाद शुक्ला का बेबाक और दबंग अंदाज हर इंदौरी को हमेशा याद रहेगा। इतना ही नहीं बड़े भैया ने बड़े भाई के तौर पर अपना कर्तव्य हर इंदौरी के लिए बखूबी निभाया, तभी तो आज हर कोई बड़े भैया को याद कर भावुक नजर आ रहा है। विष्णु प्रसाद शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह 10 बजे कुम्हार खाड़ी मुक्तिधाम पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+