MP के इस शहर में स्व रोजगार से होगा सपना पूरा, बेरोजगारों को मिलेगी ये सहायता
इंदौर, 29 सितंबर : मध्यप्रदेश सरकार इन दिनों लगातार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है, जहां कई अलग-अलग तरह की योजनाएं भी मध्यप्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लाई गई हैं। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुँआ इन्दौर में किया जायेगा। इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बुधनी जिला सिहोर से आयोजित किया जायेगा।

कुछ इस तरह का होगा आयोजन
इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर जिले के उद्यमियों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सृजन करने हेतु विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं यथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जिला अंत्याव्यवसायी द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, जिला शहरी अजीविका मिशन अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज (समूह ऋण) एवं स्वरोजगार योजना, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित किसान क्रेडिक कार्ड, विभिन्न बैंको द्वारा संचालित मुद्रा योजना, जिला ग्रामीण अजीविका मिशन द्वारा संचालित स्टेट वेण्डर, बैंक लिंकेज (स्वयं सहायता समूह) योजना के अंतर्गत ऋण वितरण किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु ऋण प्रकरण तैयार करवायें जायेंगे।
स्व रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर स्व रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्व रोजगार से जोड़ना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications