MP News: कैबिनेट मंत्री ने लगा दी सौगातों की झड़ी, अब इन गांवों की है बारी

मध्यप्रदेश सहित सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। सड़कों का निर्माण, क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास की धुरी बनेगी।

इसी तारतम्य में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये लागत से निर्मित होने वाली सड़कों और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

Indore

इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं पीडब्ल्यूडी विभाग मंत्री राकेश सिंह का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। मंत्री सिलावट ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम लगभग 8 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें लगभग 227.92 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाले खामोद खदान से खामोद आंजना गांव सडक निर्माण एवं 15 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाले घाट पहुंच मार्ग निर्माण का भूमिपूजन एवं 99 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खामोद आंजना घाट का लोकार्पण किया। उन्होंने 279.22 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाले खलखला से चापडा मार्ग का भूमिपूजन किया। ग्राम भांग्या में 127.19 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भांग्या पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।

ग्राम पंचायत खामोद आंजना में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें लगभग 5.50 लाख रुपये लागत से माता मंदिर परिसर से खामोद आंजना पेबर ब्लॉक निर्माण कार्य, खामोद आंजना में 11.22 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाली आंगनवाड़ी, 7 लाख रुपये से अ.जा. बस्ती से नगजीराम का घर तक खामोद आंजना सीसी रोड निर्माण, 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हीरालाल जी के घर से हुकुम सिंह जी के घर तक सीसी रोड निर्माण, 6.60 लाख रुपये लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

मंत्री सिलावट ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास के नये आयामों के लिए विकास योजनाओं को मैदानी स्तर पर प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के लगातार प्रयास किये जा रहे है। विकास कार्यों का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन क्षेत्र सहित प्रदेश की विकास की गति को सशक्त करेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्रता धारियों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जिन भी सड़कों का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन के साथ-साथ मुख्य मार्गों से सीधी कनेक्टिविटी जुडेगी, जो क्षेत्रवासियों के लिए परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा सहित रोजगार के अवसरों में मददगार सिद्ध होगी। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है।

ये भी पढ़े- Indore News: एक ही रात में पुलिस ने ली 1 हजार से ज्यादा बदमाशों की खबर, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+