इंदौर में अनोखी पहल, पेड़ो को ट्रांसप्लांट कर दिया जा रहा नया जीवन
इंदौर, 21 अप्रैल: स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास कार्यों में भी निरंतर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. विकास की रफ्तार ना थम सके इसे देखते हुए सड़क निर्माण में बाधक पेड़ों का सुरक्षित ट्रांसप्लांट किया जा रहा है. इन दिनों कनाडिया से खजराना तक लिंक रोड का निर्माण कार्य जारी है, जहां सड़क के बीच आ रहे बाधक पेड़ों को सफलतापूर्वक अन्य स्थानों पर ट्रांसप्लांट किया जा रहा है.

सुरक्षित तरीके से किया जा रहा पेड़ों का ट्रांसप्लांट
शहर में विकास कार्यों की गति दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है. इसी क्रम में कनाडिया रोड से लेकर खजराना मंदिर तक लिंक रोड का भूमि पूजन किया गया है. कनाडिया से खजराना तक बनने वाले लिंक रोड में बाधक पेड़ों को स्थानांतरित करने के लिए उद्यान विभाग कि टीम की ओर से 12 से अधिक अलग-अलग तरह के पेड़ों को सुरक्षित ट्रेचिंग ग्राउंड उद्यान में स्थानांतरित किया गया है. जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से स्थानांतरित किए जा रहे पेड़ों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है.
पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर चल रहा अभियान
शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चल रहे हैं, जहां अलग-अलग तरह से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है. इस बीच एक ओर वृक्षारोपण करने का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी ओर शहर में लगे पुराने वृक्षों को बचाने के लिए भी पहल की जा रही है. इसी पहल का परिणाम रहा कि सड़क निर्माण में बाधक पेड़ों का सुरक्षित ट्रांसप्लांट किया जा रहा है. शहर में आगे भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसी तरह की मुहिम चलाई जाएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके .
ट्रेंचिंग ग्राउंड और पितृ पर्वत पर पौधारोपण
शहर की आबादी घनी होने के कारण शहर में इन पेड़ों को लगाने की जगह नहीं मिल पा रही, जिसे देखते हुए निगम की टीम इन पेड़ों को ट्रेंचिंग ग्राउंड और पितृ पर्वत जैसे स्थानों पर लगा रही है, जहां इन पेड़ों की सही तरीके से देखभाल हो सकेगी, तो वहीं इन स्थानों पर ये पेड़ सुरक्षित भी रह सकेंगे.
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications