Indore में लगा रोजगार मेला, सैकड़ों बेरोजगारों को मिली मनपसंद नौकरी
इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 11 कंपनियों के प्रतिनिधियो द्वारा साक्षात्कार लेकर 200 से अधिक युवाओं का चयन नौकरी के लिये किया गया। प्राम्भिक रूप से चयन किया गया।
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई बताया कि, इस एक दिवसीय रोजगार मेले में कुल 351 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। इनमें से 11 कंपनियों के प्रतिनिधियो द्वारा कुल 212 युवक-युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। युवाओं का चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव,पीकर, बीमा सलाहकार, ऑपरेटर, मार्केटिंग, सुरक्षा गार्ड, टीम लीडर, टेलीकॉलर, रिसेप्शनिस्ट, हेल्पर आदि पदों के लिए किया गया।

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- शैफाली बिजनेश सोल्यूशन, रूपरंग स्टोर्स, पटेल मोटर्स एरेना सुजुकी एवं पटेल मोटर्स आयशर, जाना स्माल फायनेन्श एवं अर्थ फायनेन्श, चेकमेट सर्विसेज, तथा एसडी कन्सल्टेन्ट आदि के लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकेटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, पेकर, ऑपरेटर आदि के पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन किया। उक्त मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की अनपढ़ से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण है अथवा तकनिकी योग्यता है को रोजगार दिया गया।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore के सराफा बाजार को मिलेगी खास पहचान, सुविधाओं में होगा विस्तार












Click it and Unblock the Notifications