Indore News: मां तुझे सलाम गाने पर डांस करते समय रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, LIVE VIDEO आया सामने

Indore Soldier News: मध्य प्रदेश में एक तरफ गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला इंदौर के एक योग केंद्र से सामने है जहां पर देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते हुए एक रिटायर्ड फौजी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

बता दे इंदौर की एक योग केंद्र में रिटायर्ड फौजी बलबीर सिंह छाबड़ा 31 में शुक्रवार को मां तुझे सलाम देश भक्ति गीत पर परफॉर्मेंस कर रहे थे इस दौरान स्टेज पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ और वह स्टेज पर लेट गए लेकिन लोग इसे प्रस्तुति समझते रहे। जब गाना पूरा खत्म हो गया उसके बाद भी छाबड़ा नहीं उठे तो उन्हें सीपीआर दिया गया।

Retired soldier Balwinder Singh Chhabra suffered heart attack while dancing video surfaced

गीत समाप्त होने के बाद, लोग उनके पास आए। कुछ सेकंड के इंतजार के बाद, जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो CPR दिया गया। कुछ समय के लिए उठकर बैठे और पूछने लगे कि क्या हुआ। उन्हें अरिहंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया। उनका चेकअप किया गया और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, आशंका जताते हुए कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो सकता है।

Recommended Video

      मां तुझे सलाम गाने पर डांस करते समय रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, LIVE VIDEO आया सामने
      Retired soldier Balwinder Singh Chhabra suffered heart attack while dancing video surfaced

      फूटी कोठी में स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया था। इसी दौरान, एक गाने पर स्टेज पर तिरंगा लेकर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। वे स्टेज से नीचे आकर भी परफॉर्म किया। फिर वे स्टेज पर चढ़े और अचानक गिर पड़े। कुछ सेकंड के लिए वे बेहोश रहे, जिससे लोग समझे कि वह परफॉर्म कर रहे हैं। शिविर आयोजक आरके जैन ने बताया कि 2008 में छाबड़ा को बायपास सर्जरी की थी।

      Retired soldier Balwinder Singh Chhabra suffered heart attack while dancing video surfaced

      उनके चश्मदीदों ने परिवार को सूचित किया। बलविंदर सिंह छाबड़ा ने अंगदान का फॉर्म भरा है, जिसकी जानकारी उनके मोबाइल चेक करते समय मिली। इसके बाद, मुस्कान ग्रुप के जरिए उनकी आंखों और त्वचा का दान किया गया।

      निःशुल्क योग गतिविधियों के संचालक डॉ आरके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कीम 71, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, परिवहन नगर, सूर्यदेव नगर, सत्यदेव नगर आदि कॉलोनियों के युवाओं को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसी में शिविर सुबह 6.15 से 7.15 तक चल रहा था। इसी दौरान, यह घटना हुई।

      डॉ आरके जैन ने बताया कि 20 साल से निशुल्क योग क्लासेस चल रही हैं, जिसमें शहरभर के अलग-अलग योगाचार्य आते हैं और ट्रेनिंग देते हैं। योग मित्र संस्था के सहयोगी राकेश चौधरी के जरिए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा और उनके साथी 31 मई को पहली बार में हमारे योग शिविर में आए थे। वे मुख्य रूप से लॉफ्टर योग और वेट लॉस का योग कराते हैं।

      बलविंदर ने सुबह 6.20 बजे प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वे दो देशभक्ति गीत गाएंगे और फिर डांस करेंगे। उसके बाद, उनके साथी लॉफ्टर का कार्यक्रम आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन प्रस्तुति के पहले दो मिनट के भीतर ही वे स्टेज पर गिर गए। हमें लगा कि यह प्रस्तुति का हिस्सा है। लेकिन उनकी मौत हो गई। सांस या धड़कन रुकने की स्थिति में, प्राथमिक रूप से कार्डियोपल्मोनरी रीससिटेशन (CPR) किया जाता है। इसमें मुंह से सांस देकर या सीना दबाकर हार्ट को एक्टिव किया जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+