IND vs BAN क्रिकेट सीरीज में Rajat Patidar का दिखेगा दम, कुछ ऐसा है संघर्ष से सफलता तक का सफर

मध्य प्रदेश के युवा इन दिनों अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां क्रिकेट में भी मध्य प्रदेश के युवा लगातार अच्छा खासा प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही खास खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां बांग्लादोश के खिलाफ होने वाली वनडे क्रिकेट मैच की सीरीज के लिए इंदौर के रहने वाले युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार का चयन हुआ है।

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे रजत पाटीदार

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे रजत पाटीदार

क्रिकेटर रजत पाटीदार इन दिनों लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां आईपीएल से शुरू हुआ रजत पाटीदार का शानदार प्रदर्शन अब तक जारी है। आईपीएल में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हुआ करते थे, जहां उन्होंने अच्छा खासा खेल दिखाया था। वहीं इसके बाद रजत पाटीदार उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भी रजत पाटीदार ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। वहीं अब रजत पाटीदार को अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए इंडिया टीम का हिस्सा बनाया गया है।

शानदार बल्लेबाजी से जीता दिल

शानदार बल्लेबाजी से जीता दिल

शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले क्रिकेटर रजत पाटीदार ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां क्रिकेटर रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कई मैचों में अच्छी पारी खेलते हुए अपना दम दिखाया था। रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जहां उन्होंने इंदौर में रहकर क्रिकेट सीखा है। पाटीदार का परिवार देवास जिले के छोटे से गांव में रहता है, तो वहीं अब मध्यप्रदेश का यह सितारा क्रिकेट जगत में चमक रहा है, जहां वह अपने शानदार खेल की छाप छोड़ रहा है।

MP के युवा क्रिकेट में दिखा रहे अपना दम

MP के युवा क्रिकेट में दिखा रहे अपना दम

मध्य प्रदेश के युवा क्रिकेटर लगातार क्रिकेट में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां रजत पाटीदार से पहले भी मध्य प्रदेश के कई क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दम दिखा चुके हैं, जिनमें वेंकटेश्वर अय्यर और आवेश खान जैसे नाम शामिल हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश से दो युवा क्रिकेटर का चयन न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए हुआ है, जहां रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन न्यूजीलैंड दौरे पर दम दिखाएंगे, तो वहीं इंदौर के रजत पाटीदार को बांग्लादेश में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया।

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया

बांग्लादेश में होने वाली वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई टीम पर नजर डालें तो इसमें, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+