MP में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कहीं स्कूलों की छुट्टी तो कहीं हाइवे बंद
इंदौर, 19 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब हालात बिगड़ने लगे हैं। आलम यह है कि, कहीं भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, तो कहीं हाईवे बंद पड़ गए हैं। इतना ही नहीं कहीं गाड़ियां बह रही है, तो कहीं लोग भी पानी में बहते नजर आ रहे हैं। इस बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुका है, तो वहीं अभी मौसम विभाग आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की उम्मीद जता रहा है। उधर, भारी बारिश के चलते प्रदेश की सभी नदियां उफान पर हैं, जहां नर्मदा और शिप्रा में जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

खंडवा में स्कूलों की छुट्टी
लगातार हो रही भारी बारिश का अच्छा खासा असर अब मालवा निमाड़ अंचल में भी देखने मिल रहा है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं इसके चलते अंचल के कई हिस्सों में हालात बिगड़ने लगे हैं। उधर, भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है, वहीं भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।

नदी किनारे गांव को कराया जा रहा खाली
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, जहां इसी के चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों से गांव खाली करवाए जा रहे हैं। खंडवा जिले की सुकता नदी पर बने बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिसको देखते हुए प्रशासन की टीम ने नदी किनारे के 7 गांव को खाली करवा लिया है। बाढ़ प्रभावित इन इलाकों के लोगों को फिलहाल पंचायत भवन और स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्से झमाझम बारिश से प्रभावित हो सकते हैं, जहां भारी बारिश के चलते इन इलाकों के हालात बिगड़ सकते हैं। प्रदेश में फिलहाल मानसून का अच्छा खासा सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल के लिए आने वाले 48 घंटे बेहद चिंताजनक है, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा हुआ नजर आ रहा है।

इस डैम के गेट खोले गए
अंचल में लगातार हो रही बारिश के चलते इस सीजन में पहली बार खुले यशवंत सागर डैम के गेट खोले गए हैं. बता दें की, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से शहर के तालाबों का जलस्तर बढ़ने लगा है. यही कारण रहा की झमाझम हो रही भारी बारिश के चलते यशवंत सागर भी अब लबालब होने लगा है, जिसके चलते सुबह 7 बजे डैम का पहला गेट खोला गया।












Click it and Unblock the Notifications