इंदौर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध - प्रदर्शन, छात्रों ने की ट्रेन रोकने की कोशिश

इंदौर, 17 जून: अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश के साथ अब इंदौर में भी छात्रों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर इंदौर से जाने वाली ट्रेन को रोका गया, और जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. छात्रों ने बड़ी संख्या में लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को रोक लिया, और जमकर हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, और छात्रों को समझाई देने की कोशिश की जाने लगी, लेकिन इसी दौरान छात्रों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज करते हुए, कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है.

indore

2 से 3 घंटे तक चलता रहा प्रदर्शन

छात्रों पर जब पुलिस लाठीचार्ज कर रही थी, उस समय छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने छात्रों को रेलवे स्टेशन से खदेड़ दिया, तकरीबन 2 से 3 घंटों की कड़ी मशक्कत करने के बाद छात्रों को रेलवे स्टेशन से खदेड़ने के बाद ट्रेन को इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया. वहीं कुछ छात्रों ने ट्रेन में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से खदेड़ कर हिरासत में लिया है.

देशभर में जारी है विरोध-प्रदर्शन

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. देश में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का विरोध कर रहे हैं. इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान इंदौर में ट्रेन रोकने की कोशिश की गई. इस बीच युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+