MP की इस जेल में मना नवरात्रि महोत्सव, कैदियों ने जमकर खेला गरबा

इंदौर, 28 सितंबर : प्रदेश भर में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां भक्ति भाव से श्रद्धालु देवी पूजन कर रहे हैं, तो वहीं प्रदेश में इन दिनों गरबा पंडालों में भी माता रानी की भक्ति का सिलसिला जारी है, जहां श्रद्धालु गरबा खेल कर माता रानी को प्रसन्न करते नजर आ रहे हैं। वहीं अलग - अलग नवाचारों के लिए प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखने वाले इंदौर सेंट्रल जेल में भी देवी भक्ति का सिलसिला जारी है। इस दौरान जेल में बंद कैदी ढोल की थाप पर गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। कैदी बड़े ही भक्ति भाव के साथ नवरात्रि महोत्सव के तहत गरबा खेलते हुए माता रानी की आराधना कर रहे हैं।

indore

पूरे 9 दिन होगा गरबा का आयोजन

केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया की, इस वर्ष कैदियों के लिए भी 9 दिन गरबा खेलने का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कैदी भी नवरात्रि पर्व मना सके, इस वर्ष नवरात्रि में कैदी माता की आराधना करने जेल से बाहर तो नहीं जा सकते हैं, लेकिन नवरात्रि पर माता को जेल परिसर में ही विराजमान किया है। इस अनूठे प्रयोग से कैदियों को देवी आराधना करने का मौका मिला है। वहीं इस आयोजन के दौरान कई अतिथि भी जेल पहुंचे और उन्होंने जेल के अंदर कैदियों का हाल जाना।

हर त्योहार पर होते हैं नवाचार

नवरात्रि महोत्सव के चलते जेल परिसर का माहौल बदला-बदला सा नजर आ रहा है जहां कैदी भी देवी आराधना करें माता रानी को प्रसन्न करते नजर आ रहे हैं कैदियों द्वारा जेल परिसर में ही रोजाना गरबा खेला जाता है तो वहीं गरबा के आयोजन में कोई भी भाग ले सकता है बता दें कि इससे पहले भी सेंट्रल जेल प्रबंधन के कैदियों के विकास के लिए लगा तरह के नवाचार कर चुका है जिसमें जेल परिसर में ही गणेश मूर्तियों के निर्माण समेत पितृ पक्ष में सामूहिक तर्पण भी कराया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+