MP के इस शहर में 'नगर सरकार' बनने के बाद अब MIC पर मंथन, इन नामों पर चर्चा
इंदौर, 20 जुलाई: स्वच्छता पसंद शहर इंदौर को अपना महापौर पुष्यमित्र भार्गव के रूप में मिल चुका है, जहां अब नगर सरकार के मुखिया बने पुष्यमित्र भार्गव जल्द ही अपनी एमआईसी टीम तैयार करने के काम में जुटेंगे। आखिरकार सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल गई है, जहां बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। वहीं अब नगर सरकार के नए मुखिया बने पुष्यमित्र भार्गव अपनी एमआईसी टीम बनाएंगे, जिसमें अनुभवी पार्षदों के साथ-साथ युवा चेहरों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। देखा जाए तो इंदौर में बीजेपी की नगर सरकार बनने के बाद अब एमआईसी मेंबर बनने की दौड़ भी शुरू हो चुकी है, जिसमें अनुभवी पार्षदों के साथ ही युवा चेहरे भी नजर आ रहे हैं।

ये नाम एमआईसी मेंबर बनने की दौड़ में शामिल
विधानसभा एक की बात करें तो यहां से एमआईसी मेंबर बनने के लिए अश्विनी शुक्ला, पराग कौशल, निरंजन सिंह चौहान और कमल वाघेला के नाम दौड़ में शामिल हैं. उधर, विधानसभा दो में राजेंद्र राठौर, मुन्ना लाल यादव, जीतू यादव और पूजा पाटीदार के नाम एमआईसी सदस्य बनने की दौड़ में शामिल नजर आ रहे हैं. विधानसभा तीन से गजानंद गावड़े और मनीष मामा के नाम एमआईसी सदस्य बनने की रेस में शामिल हैं, तो वहीं चार नंबर विधानसभा से कमल लड्ढा, राकेश जैन और कंचन गिदवानी में से किन्हीं दो नामों को एमआईसी में शामिल किया जा सकता है. विधानसभा पांच से एमआईसी सदस्य बनने के लिए राजेश उदावत, प्रणव मंडल और नंदकिशोर पहाड़िया का दावा मजबूत माना जा रहा है. राउ विधानसभा से बबलू शर्मा और ओमप्रकाश आर्य के नाम एमआईसी सदस्य बनने की दौड़ में शामिल हैं, सांवेर विधानसभा से सुरेश कुरवाड़े का नाम भी एमआईसी सदस्य बनने की रेस में नजर आ रहा है।
बीजेपी ने हासिल की है रिकॉर्ड जीत
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रहे पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है। इतना ही नहीं पुष्यमित्र भार्गव की महाविजय के साथ बीजेपी ने जीत का पंच भी लगा दिया है। एमपी का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल चुकी है, साथ ही अपनी जिंदादिली के लिए अलग पहचान रखने वाले शहर इंदौर को पुष्यमित्र भार्गव के रूप में अपना नया महापौर भी मिल गया है।
BJP कर सकती है नया प्रयोग
इंदौर नगर निगम चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मारी है, जहां बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं इसके बाद अब एमआईसी बनाने के लिए संगठन का मंथन जारी है, जहां एक बार फिर संगठन एमआईसी बनाने के लिए नया प्रयोग कर सकता है, जिसमें अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं को भी मौका दिया जा सकता है। बहरहाल, अब देखना होगा कि बीजेपी के आखिर वो कौन से ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें एमआईसी में शामिल करती है।












Click it and Unblock the Notifications