MP के इस शहर में मतगणना की तैयारी पूरी, कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

इंदौर, 14 जुलाई: प्रदेश भर में होने वाले नगर निगम और पंचायत के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां इसके बाद मतगणना की तैयारियों का सिलसिला जारी है। नगर निगम चुनाव के लिए होने वाली मतगणना की तैयारियों अब शुरू हो चुकी हैं, जहां कलेक्टर मनीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम में होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को खास दिशा-निर्देश भी दिए हैं. 17 जुलाई को नेहरू स्टेडियम में होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां इसी को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह तमाम अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे, इस दौरान कलेक्टर मनीष सिंह के साथ एडीएम अभय बेडेकर समेत काउंटींग व्यवस्था में लगे तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

indore

मतगणना के लिए तैयारियों का सिलसिला जारी

17 जुलाई को शहर के 85 वार्डों की मतगणना वार्ड वार की जाएगी। मतदान केंद्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण टेबल भी बढ़ाई गई है, जहां अब कुल 97 टेबल लगाई जाएंगी। हर वार्ड के हिसाब से एक टेबल लगाई जाएगी। वहीं जिन वार्डों में मतदान केंद्रों की संख्या ज्यादा है, उन वार्डों में अतिरिक्त टेबल लगाई जा सकती है। बारिश को देखते हुए इस बार मतगणना की व्यवस्था बंद हाल में की गई है।

सबसे पहले की जाएगी मतपत्रों की गिनती

मतगणना संपन्न कराने के लिए एक हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतपत्र की गणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद लगभग 9:30 बजे के आसपास ईवीएम मशीन से मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही स्टेडियम के बाहर वाले हिस्से में स्क्रीन लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

17 जुलाई को होगा नगर सरकार का फैसला

17 जुलाई का दिन वह दिन है, जब इंदौर शहर को नई नगर सरकार मिल जाएगी, यानी मतगणना के बाद देर रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि, नगर निगम चुनाव में किसकी हार और किसकी जीत हुई है। वहीं मतगणना को लेकर तमाम तरह की तैयारियां प्रशासन की ओर से संपन्न कराई जा रही है, जहां व्यवस्थित रूप से मतगणना संपन्न कराई जा सके, वहीं मतगणना स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+