Indore में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, महापौर और निगमायुक्त ने दौरा कर जाना हाल

इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। उधर, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं आयोजन को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अलग-अलग स्थानों का दौरा किया, जहां महापौर और निगमायुक्त ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर मंथन किया।

indore

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दौरा कर जाना हाल

आगामी जनवरी माह में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होना है, जहां सम्मेलन को लेकर अलग-अलग तरह की तैयारियों का सिलसिला जारी है। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण कर हाल जाना तो वहीं महापौर और निगमायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर नगर निगम का अमला अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौड़, पार्षद मनोज मिश्रा और पार्षद पूजा पाटीदार समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इंदौर पर टिकी है सभी की नजर

इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+