Indore में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, मेहमानों को दिखेंगी साफ और अतिक्रमण मुक्त सड़कें

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के प्रमुख मार्गों का दौरा कर उन्हें व्यवस्थित करने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के प्रमुख मार्ग एमपी रोड समेत तमाम प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया, जहां निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने समेत व्यवस्थाएं सुधारने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान निगमायुक्त के साथ अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी नजर आ रहे थे। बता दें की आगामी जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है, जिसकी तैयारियों की जा रही हैं।

indore

लगातार जारी है तैयारियों का सिलसिला

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यों को किया जा रहा है। शहर में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर में अलग-अलग कार्यों को सम्मेलन के हिसाब से किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान इंदौर शहर स्वच्छ दिखने के साथ-साथ सुंदर भी दिख सके, इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत निगम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी समय-समय पर शहर का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।

इंदौर पर टिकी है सभी की नजर

इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+