Indore News: इंदौर में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 घंटे में लगेंगे 51 लाख पौधे
देश और दुनिया में नवाचार के लिए खास पहचान रखने वाले शहर इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर 51 लाख पौधे महज 3 घंटे में लगाए जाएंगे, जहां विजयवर्गीय के इस संकल्प को पूरा करने के लिए अब पूरा शहर उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। इसी के अंतर्गत रेसीडेंसी पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें विजयवर्गीय ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ वृक्षारोपण महाअभियान के लिए खास प्लान तैयार किया गया है।
रेसीडेंसी पर आयोजित हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान विजयवर्गीय ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर खास प्लान तैयार किया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, वृक्षारोपण अभियान के तहत 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है। लगभग 40 लाख पौधे लगाने की व्यवस्था कर ली गई है, तो वहीं अब जल्द ही 10 लाख और पौधे लगाने की व्यवस्था भी कर ली जाएगी। इस महाअभियान को पूरा करने के लिए कैलाश विजयवर्गीय लगातार मैदान पर नजर आ रहे हैं।
इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने इस लक्ष्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास करने की बात भी कही है। साथ ही विजयवर्गीय ने शहर में 25 करोड़ पेड़-पौधो की जरूरत बताई है।
इंदौर में लगातार बढ़ते तापमान को कम करने के लिए अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय के नेतृत्व में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: इस अभियान को पूरा करने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications