Indore News: पितरेश्वर हनुमान धाम में लगा 50 क्विंटल मिठाई का महाभोग, अनूठा नजारा दिखा

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला निरंतर चलता है. ऐसा ही एक धार्मिक अनुष्ठान पितरेश्वर हनुमान धाम पर आयोजित किया गया, जहां पितरेश्वर हनुमान धाम के वार्षिक उत्सव पर भगवान को 50 क्विंटल मिठाईयों का भोग लगाया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान पितरेश्वर हनुमान का पूजन-अर्चन कर ध्यान लगाया, तो वहीं श्रद्धालुओं को सुमधुर भजन भी सुनाए। पितरेश्वर हनुमान धाम पर प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां भगवान को कई किलो मिठाई का भोग लगाया जाता है. अबकी बार भी यह आयोजन उत्साह के साथ मनाया गया, जहां मथुरा से आए कारीगरों ने कई क्विंटल मिठाई बनाई और फिर भगवान को मिठाई महाभोग लगाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दिव्य दर्शन के लिए पहुंचे थे.

Indore

पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम में आयोजित वार्षिक महोत्सव में 50 क्विंटल मिठाईयों का भोग लगाया गया तो वहीं शीश महल तैयार किया गया था, जिसमें लगभग 101 तरह की मिठाई का भगवान को भोग लगाया गया था। मिठाई बनाने के लिए कारीगर मथुरा से आए थे। मिठाई महल में विराजित भगवान पितरेश्वर हनुमान बेहद की सुंदर स्वरूप में नजर आ रहे थे।

भगवान पितरेश्वर हनुमान के दर्शन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्नी आशा विजयवर्गीय के साथ भगवान का पूजन-अर्चन किया। साथ ही विजयवर्गीय के भजनों पर आमजन थिरकते नजर आए। विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, शीश महल बनाकर बहुत अच्छा श्रृंगार भगवान का किया है, जो भी भगवान को देख रहा है, बिलकुल दुल्हे की तरह लग रहे हैं। भगवान को 56 भोग लगाए गए हैं। शीश महल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पितरेश्वर हनुमान धाम पहुंचे थे। यहां महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरण आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े- Ujjain: महाकाल दरबार में महाशिवरात्रि महोत्सव, नौ दिनों तक होंगे अलग-अलग अनुष्ठान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+