भय्यूजी महाराज केस: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती कर रही थी ब्लैकमेल, मांग रही थी करोड़ों

इंदौर। मध्य प्रदेश के चर्चित गृहस्थ संत भय्यूजी महाराज सुसाइड केस में जहां अब तक उनकी बेटी पीहू और पत्नी आयुषी के बीच विवाद को वजह बताया जा रहा था, वहीं पुलिस जांच में कुछ और ही निकलकर आ रहा है। भय्यूजी के ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि एक युवती उनको ब्लैकमेल कर रही थी और 40 करोड़ रुपए, मुंबई में फ्लैट व जॉब मांग रही थी। वो युवती अपने पास भय्यूजी के साथ संबंध के आापत्तिजनक वीडियो-फोटो होने का दावा करती थी और उनको धमकाती रहती थी। 12 जून 2018 को भय्यूजी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

साजिश में भय्यूजी के दो सेवादार शामिल

साजिश में भय्यूजी के दो सेवादार शामिल

भय्यूजी का ड्राइवर कैलाश पाटिल पुलिस की गिरफ्त में जब आया तो पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई। इस ड्राइवर पर भय्यूजी से पांच करोड़ रुपए मांगने के आरोप हैं। अब तक पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही थी लेकिन ड्राइवर से पूछताछ में एक युवती का नाम सामने आया है। ड्राइवर के मुताबिक, इस युवती के जाल में भय्यूजी फंस गए थे और उनके दो करीबी सेवादार भी ब्लैकमेलिंग की इस साजिश में भागीदार थे।

धोखे से बना लिया भय्यूजी का वीडियो

धोखे से बना लिया भय्यूजी का वीडियो

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि युवती ने भय्यूजी के साथ संबंध का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसके बाद ब्लैकमेलिंग कर महाराज से लाखों रुपए ऐंठ रही थी। सुसाइड से पहले भी महाराज की उस युवती से बात हुई थी। इस साजिश में सर्वोदय आश्रम के दो सेवादार विनायक और शेखर भी शामिल थे। युवती भय्यूजी को रेप केस में फंसाने और अंडरगार्मेंट्स पुलिस को सबूत के तौर पर देने की बात कहती थी। इस वजह से भय्यूजी काफी तनावग्रस्त रहते थे।

भय्यूजी के कई महिलाओं से थे संबंध

भय्यूजी के कई महिलाओं से थे संबंध

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि भय्यूजी महाराज के लगभग 12 महिलाओं के साथ संबंध थे। ड्राइवर ने बताया कि युवती के साथ मिलकर सेवादार विनायक और शेखर ने ब्लैकमेलिंग का प्लान बनाया। पुलिस ड्राइवर, उसके साथी अनुराग और सुमित को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उस युवती और सेवादारों की भूमिका के बारे में ड्राइवर के दावों की जांच में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+