NEET UG : रेगुलर स्टडी से ही मिलेगी सफलता....सक्सेस की कहानी MP टॉपर सानिका अग्रवाल की जुबानी
इंदौर, 9 सितंबर : नेशनल एलिजिबिलिटी कम इन एंट्रेंस टेस्ट यानी (NEET) और मेडिकल एंट्रेंस UG के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिए, जिसमें मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी अच्छा खासा प्रदर्शन करते हुए अपना दम दिखाया है। वहीं इन छात्रों में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली सानिका अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। सानिका की ऑल इंडिया कैटेगरी 29 वीं रैंक रही है। साथ ही छात्रा केटेगरी में ऑल इंडिया 12 वीं रैंक मिली है। वहीं सानिका की सफलता के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

सानिका ने रोशन किया इंदौर का नाम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इंदौर को एजुकेशन हब भी कहा जाता है। यही कारण है कि, इंदौर से लगातार स्टूडेंट्स अलग-अलग एग्जाम में अपना दम दिखाते नजर आते हैं, तो वहीं अब एक बार फिर NEET UG की परीक्षा में इंदौर की सानिका अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप कर इंदौर का नाम रोशन किया है। 17 जुलाई को आए NEET परीक्षा के परिणामों में देशभर के करीब 17 लाख 64 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं इन्हीं में से एक इंदौर की सानिका अग्रवाल ऑल इंडिया रैंक हासिल कर मध्यप्रदेश की टॉपर बनी हैं।

सानिका को ऐसे मिली सफलता
सानिका अग्रवाल बताती हैं कि, मैंने 2 साल रोज पढ़ाई की, ऐसा नहीं कि मैं रोज 10-10 घंटे पढ़ाई करती थी, लेकिन मैं रोजाना पढ़ती थी। मेरे पेरेंट्स और मेरे भाई का बहुत ज्यादा सपोर्ट रहा, उन्होंने मेरी हमेशा मदद की, जैसा मुझे एनवायरमेंट चाहिए था, वैसा एनवायरमेंट उन्होंने मुझे दिया। साथ ही सोशल मीडिया से दूरी के सवाल का जवाब देते हुए, सानिका अग्रवाल ने कहा कि, मैंने दूरी नहीं बना कर रखी थी, मैं सोशल मीडिया चलाती थी, मैंने आखिरी के 2 महीने अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए थे।

सानिका ने बताया सफलता का राज
शानदार सफलता हासिल करने वाली सानिका अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को टिप्स देते हुए कहा कि, मैं बस दो ही टिप्स दूंगी कि कंसिस्टेंट रहो, और हमेशा पॉजिटिव रहो, आपने कम देर भी यानी चार-पांच घंटे भी फोकस के साथ पढ़ लिया तो वह बराबर ही रहता है। नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें 17 लाख 64 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications