शादीशुदा महिला के साथ मौसा ने बनाए संबंध, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा

इंदौर, 14 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें मौसा अपनी शादीशुदा भतीजी का रेप कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं मौसा ने पीड़िता का ज्वेलरी और एटीएम तक अपने पास रख लिया था। मौसा लगातार एटीएम से रुपए निकलता रहा, जिसके बाद परेशान होने पर पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम परिवारजनों को बताया। वहीं परिवार के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्मी मौसा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, 35 साल की शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह पूरा घटनाक्रम 3 साल पहले शुरू हुआ, जहां जबरदस्ती मौसा ने महिला के साथ संबंध बनाएं। इतना ही नहीं, मौसा ने महिला के अश्लील फोटो भी ले लिए, और साथ ही महिला को धमकाते हुए यह बात किसी को ना बताने और बताने पर बुरा अंजाम होने की धमकी दी।

पति के घर पर ना होने का उठाया फायदा

पति के घर पर ना होने का उठाया फायदा

पीड़िता ने बताया कि, 3 साल पहले मौसा घर आए थे, जहां सास ससुर और पति के घर पर ना होने का फायदा उठाते हुए मौसा ने जबरदस्ती संबंध बनाए। इतना ही नहीं मौसा ने उसके फोटो भी ले लिए, और साथ ही उसे धमकाते हुए, यह बात किसी को ना बताने की धमकी दी। वहीं फोटो लेने के बाद मौसा लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपयों के लिए धमका रहा था, जहां महिला भी ससुर के एटीएम से रुपए निकालकर मौसा को देती रही। वहीं मौसा की मांग बढ़ने पर महिला ने यह पूरा घटनाक्रम परिवार को बताया।

ब्लैकमेल कर रहा था मौसा

ब्लैकमेल कर रहा था मौसा

पीड़िता ने बताया कि, मौसा लगातार उसे रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था, जहां मौसा की डिमांड पूरी करने के लिए पीड़िता ने अपने ज्वेलरी तक को भेज दिया। आरोपी मौसा ने इन 3 सालों में लगभग 6 लाख तक वसूल कर लिए, जिसके बाद मौसा के पैसों की डिमांड कम ना होने पर परेशान महिला ने यह पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया, जहां परिजनों के साथ महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी मौसा की शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+