Weather update: MP में गर्मी के तीखे तेवर, क्या समय से पहले होगी मानसून की एंट्री?
इंदौर, 19 मई: मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है. इस बीच मालवा निमाड़ में भी गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा, जहां इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार और अलीराजपुर जैसे जिलों में लगातार बढ़ता तापमान लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. इस बीच देश के तटीय राज्यों में भारी बारिश होने के चलते अब जल्द ही अन्य राज्यों में भी प्री मानसून एक्टिविटी रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है. तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.

प्रदेशवासियों को जल्द मिल सकती है राहत
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इसी तरह तापमान में कमी होने से आगे भी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां समय से पहले अंडमान निकोबार में हुई मानसून की दस्तक के बाद अब जल्द ही देश के दूसरे राज्यों समेत मध्य प्रदेश में मानसून की आमद होने की संभावना है, जिसके चलते प्री मानसून एक्टिविटी के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
प्रदेश के इन हिस्सों में गर्मी का प्रकोप
वैसे तो इस बार पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत तमाम अंचलों में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में गर्मी का खासा प्रकोप देखने मिल रहा है.
जल्दी शुरू हो सकती है प्री मानसून एक्टिविटी
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच 20 मई के बाद से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां अब जल्द ही प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने की संभावना है. इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी तूफान का दौर देखने मिलेगा, तो वहीं हल्की बूंदाबांदी भी राहत महसूस कराएगी.












Click it and Unblock the Notifications