Indore news: MLA रमेश मेंदोला नहीं बन पाए मंत्री, सोशल मीडिया पर छलका समर्थकों का दर्द

सोशल मीडिया पर हाल ही में दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला से जुड़े कुछ ऐसे मैसेज चल रहे हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है। दअरसल, सोशल मीडिया पर चल रहे इन संदेशों में दादा दयालु के समर्थक अपना दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं, जहां इन संदेशों में अलग-अलग तरह की बाते कही जा रही है।

इंदौर जिले से दो मंत्री मिलने के बावजूद इंदौर की जनता संगठन के फैसले से खुश नजर नहीं आ रही। यही कारण है कि, सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से लोगों का दर्द छलक रहा है। दरअसल, यह दर्द MLA रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर छलका है।

Indore

कुछ इस तरह चल रहे संदेश

सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों में दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला हाथ में तीर कमान लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं. साथ ही अमिताभ बच्चन की आवाज में जो संदेश सुनाई पड़ रहा है, उसमें तुम मुझे कब तक रोकेगे की बात कही जा रही है. संभवत: ऐसा माना जा रहा है की प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतने के बावजूद रमेश मेंदोला के मंत्री ना बन पाने से समर्थक दुखी हैं. यही कारण है की, समर्थक अब सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं. इंदौर की सियासत में दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला को मैनेजमेंट का मास्टर माना जाता है, साथ ही मेंदोला ने अपने सभी चुनावों में सबसे बड़ी जीत हासिल कर खास रिकॉर्ड कायम किया है.

ऐसा रहा सियासी करियर

MLA रमेश मेंदोला ने अपने सियासी सफर की शुरुआत BJP के सामान्य कार्यकर्ता से की थी। जहां इसके बाद उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता। मेंदोला बीजेपी के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी की ओर से पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर ही रमेश मेंदोला ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था, जिसके बाद में मेंदोला लगातार आगे बढ़ते चले गए, और जीत का रिकॉर्ड कायम करते चले गए। BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बेहद करीबी नेता माना जाता है।

ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+