Indore News: 'क्या मेरी रगो में मुस्लिम खून बह रहा है?', MLA गोलू शुक्ला के सामने थानेदार ने क्यों कही ये बात
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद अनवरी कादरी और राजिक बाबा को गिरफ्तार किया है। वहीं अब दोनों की गिरफ्तारी के बाद विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद सुरेश टाकलकर ने थाने पहुंचकर अपनी बात रखते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विधायक और पार्षद से बातचीत के दौरान टीआई को गुस्सा आ गया. वहीं अब टीआई और पार्षद के बीच हुई तीखी नोंकझोंक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पुलिस कार्रवाई से गुस्सा हुए विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद सुरेश टाकलकर सदर बाजार थाने पहुंचे, जहां विधायक गोलू शुक्ला के सामने पार्षद सुरेश टाकलकर और टीआई यशंवत बोड़ोले के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इस दौरान टीआई यशवंत बाडोले ने यहां तक कह दिया कि, आरोपी मेरे रिश्तेदार नहीं लगते हैं, मेरी रगो में क्या मुस्लिम खून बह रहा है?। थाना प्रभारी यशवंत बाडोले ने बताया कि, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी मामले की जांच की जा रही है।
वहीं अब सोशल मीडिया पर पार्षद सुरेश टाकलकर और टीआई यशनंत बाडोले के बीच हुआ तीखा संवाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है की शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पार्षद अनवर कादरी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हुआ था, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगाया गया था। वहीं इसके बाद से ही लगातार हिंदू संगठन के लोग पार्षद और उनके साथियों पर कड़ी से कडी कार्रवाई को लेकर मांग कर रहे हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद अनवरी कादरी और राजिक बाबा को गिरफ्तार किया है। वहीं अब दोनों की गिरफ्तारी के बाद विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद सुरेश टाकलकर ने थाने पहुंचकर अपनी बात रखते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर नगर निगम का हाईटेक भवन जल्द लेगा आकार, खासियत जानकर सभी हैरान












Click it and Unblock the Notifications