MP: वडोदरा में बन रहे भोपाल, इंदौर मेट्रो ट्रेन के कोच, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वर्चुअली किया यूनिट का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में मेट्रो की रफ्तार पकड़ने का सपना भी जल्द पूरा होने जा रहा है। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन के कोच (बोगियां) गुजरात में बनेंगे।

Recommended Video

मध्य प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है, जहां प्रदेश भर में लगातार शिवराज सरकार की ओर से अलग-अलग सौगातें दी जा रही हैं। वहीं अब जल्द ही प्रदेश के 2 बड़े शहरों में मेट्रो की रफ्तार पकड़ने का सपना भी जल्द पूरा होने जा रहा है। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन के कोच (बोगियां) गुजरात में बनेंगे। फ्रांस की एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कोच बनाएंगी। मेट्रो ट्रेन सेट की यूनिट की सोमवार को शुरुआत हुई। नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्रेन कोच सेट की यूनिट का भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ किया। इस मौके पर विभाग और कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
वर्चुअली किया यूनिट का शुभारंभ
मंत्री भूपेंद्र सिंह पहले बड़ोदरा जाकर यूनिट का शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन वे नहीं जा सके। इसलिए भोपाल से ही वर्चुअली यूनिट की शुरुआत की। 31 अगस्त तक 3 कोच की एक ट्रेन भोपाल आएगी। इंदौर में भी इतने ही कोच की ट्रेन आएगी। जानकारी के अनुसार, 1400 करोड़ रु. में एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी भोपाल के लिए 81 और इंदौर के लिए 75 बोगियां बना रही है। ये बोगियां कई मायने में खास होंगी। एक ट्रेन सेट में तीन बोगी होंगी। इसमें 970 यात्री सफर कर सकेंगे। एल्सटॉम बोगियों को ऐसे तैयार कर रही हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर भी यात्री आसानी से सफर कर सकें।
एक बोगी में इतने यात्री बैठ सकेंगे
मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन के कोच (बोगियां) गुजरात में बनेंगे। फ्रांस की एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कोच बनाएंगी। मेट्रो ट्रेन सेट की यूनिट की सोमवार को शुरुआत हुई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यूनिट का भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कंपनी के अधिकारियों से कहा कि मेट्रो की डेटलाइन तय है। 31 अगस्त तक भोपाल में ट्रायल पूरा करना है। इससे पहले कोच भोपाल ले आएं। हर कोच 2.9 मीटर चौड़ा और 22 मीटर लंबा होगा। कंपनी तो यात्रियों का जो कैलकुलेशन किया है, उस हिसाब से एक वर्ग मीटर में 8 यात्री होंगे। इनमें खड़े और बैठने वाले यात्री शामिल हैं। इस हिसाब से एक बोगी को 970 यात्रियों लायक बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore ने दिखाया सफाई का जज्बा, क्यों ये शहर स्वच्छता में है नंबर 1, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications