MP: नगर सरकार में होने जा रहा MIC का ऐलान, ये पार्षद रेस में सबसे आगे
इंदौर, 16 अगस्त: सियासत के गढ़ इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, तो वहीं अब जल्द ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी टीम का एलान करेंगे, जहां एमआईसी सदस्य किसे बनाए जाए इसे लेकर लगातार मंथन का सिलसिला जारी है। उधर, संभावित एमआईसी सदस्यों की सूची पर एक नजर डाले तों इसमें विधायकों की पसंद के साथ-साथ संगठन और महापौर की पसंद के पार्षद भी नजर आ सकते हैं। शहर के नए नवेले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अब नगर निगम का कामकाज संभाल लिया है, जहां अब इसके बाद महापौर पुष्यमित्र जल्द से जल्द एमआईसी टीम घोषित करने की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव जल्द ही अपनी एमआईसी टीम का एलान कर सकते हैं। उधर, सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं पर कान लगाया जाए तो चार नंबर विधानसभा में पेंच उलझ गया है, यही कारण है की, अब पूरी की पूरी एमआईसी होल्ड पर नजर आ रही है।

इन्हें मिल सकती है MIC में जगह
नगर निगम की संभावित एमआईसी पर एक नजर डालें तो इसमें विधानसभा एक से अश्विनी शुक्ला का नाम लगभग तय माना जा रहा है, तो वहीं इसी के साथ विधानसभा एक से निरंजन सिंह चौहान का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है, विधानसभा दो से राजेंद्र राठौर का नाम एमआईसी सदस्य बनने की दौड़ में सबसे आगे है। वहीं विधानसभा दो से ही जीतू यादव का नाम एमआईसी सदस्य बनने के लिए लगभग तय माना जा रहा है। विधानसभा तीन से एकमात्र मनीष शर्मा मामा का नाम एमआईसी की संभावित सूची में नजर आ रहा है, तो वहीं चार नंबर विधानसभा में अभी भी पेंच फंसा हुआ है, जहां विधानसभा चार से कमल लड्ढा का नाम एमआईसी सदस्य बनने की दौड़ में शामिल है, तो वहीं विधानसभा चार से राकेश जैन का नाम एमआईसी सदस्य बनने की रेस में शामिल है, विधानसभा चार से एक नाम कंचन गिदवानी का भी है, जो महिला कोटे से एमआईसी सदस्य बन सकती हैं. विधानसभा पांच से राजेश उदावत का नाम एमआईसी की लिस्ट में फाइनल नजर आ रहा है, तो वहीं विधानसभा पांच से नंदकिशोर पहाड़िया को भी एमआईसी में लिया जा सकता है, विधानसभा पांच से प्रणव मंडल को एमआईसी में जगह मिल सकती है'। राउ विधानसभा से बबलू शर्मा का नाम संभावित एमआईसी सूची में नजर आ रहा है, तो वहीं समीकरण बने तो सांवेर से सुरेश कुरवाड़े को भी एमआईसी में लिया जा सकता है।
जल्द होगा एमआईसी सदस्यों के नाम का एलान
देखा जाए तो अब जल्द ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी टीम का एलान करेंगे, जहां एमआईसी सदस्य किसे बनाए जाए इसे लेकर लगातार मंथन का सिलसिला जारी है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी एमआईसी टीम का ऐलान कर सकते हैं, जहां इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications