Indore news: अधिकारियों ने जाना मेट्रो प्रोजेक्ट का हाल, कहां तक पहुंचा काम, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक इंदौर में मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी की अपर प्रबंध संचालक एवं निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विजयनगर चौराहा स्थित मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी ऑफिस में मेट्रो के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, डी आर लोधी, अनूप गोयल, राकेश अखंड, चेतन पाटील एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित है।
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माण कार्य के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में चौराहे से हटाई गई रोटरी, हार्टिकल्चर और लैंड स्कैपिंग के के निर्माण के संबंध में मौका निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश तथा निगृम मार्ग को क्लीन करने एवं निर्माण करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इन विषयों पर हुई बात
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत विजय नगर स्टेशन-ई या ई संरचना की प्रस्तावित ड्राइंग की आईएमसी के साथ समीक्षा करने, आईएसबीटी से रेडिसन तक स्टेशनों के प्रवेश या निकास क्षेत्र से पेड़ों को प्रत्यारोपित करने हेतु आईएमसी से मंजूरी लेने, इसके साथ ही मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत निम्नलिखित स्टेशनों बापट स्क्वायर, विजय नगर, हीरा नगर और चंद्र गुप्त मौर्य स्क्वायर में प्रवेश या निकास के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता हेतु मंजूरी लेने, भारत माता मंदिर और बापट स्क्वायर फाउंटेन का कुछ हिस्सा, ई/ई संरचनाओं के निर्माण, गांधी नगर जंक्शन और बीएसएफ, बिजासन परिसर के बीच सड़क का चौड़ीकरण आदि के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई।
दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी की अपर प्रबंध संचालक एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा मेट्रो कार्य प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए मेट्रो कार्य का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो डिपो निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट तथा आगामी माह में मेट्रो रेल के ट्रायल के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त सिंह द्वारा जुलाई माह में प्रस्तावित जी 20 की बैठक तथा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहे कार्यों को जिला रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर बीसीसी तक तथा शहर के विभिन्न स्थान जहां पर मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है। वहां पर सुरक्षा की दृष्टि का रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा हेतु बेरीगेटिंग लगाने, मार्ग के आसपास, डिवाइडर के मध्य प्लांटेशन करने, रोड पर आवश्यक संधारण एवं रिपेयरिंग कार्य करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त सिंह द्वारा निर्माणाधीन मेट्रो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया साथ ही मेट्रो द्वारा गांधीनगर के पास बनाए जा रहे मेट्रो डिपो का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- Indore में होने वाली G-20 समूह बैठक की तैयारी, व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व












Click it and Unblock the Notifications