Indore News: क्या इंदौर नहीं आएगा स्वच्छता में नंबर-1? केंद्रीय मंत्री ने दिए ये कैसे संकेत

मध्य प्रदेश का इंदौर स्वच्छता अभियान में लगातार 7 बार से नंबर 1 आ रहा है, जहां अबकी बार इंदौर आठवीं बार नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है। इस बीच अब केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजधानी भोपाल में एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, लगातार नंबर 1 आ रहे शहरों को अलग क्लब में रखा जाएगा, जहां उनका अपना एक कंपटीशन होगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि, दूसरे शहर नंबर वन बन सके, इसके लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है, जहां लगातार नंबर बना रहे शहर को अलग क्लब में शामिल किया जाएगा, जहां उनका अपना कंपटीशन होगा, इस तरह से दूसरे शहरों को स्वच्छता में नंबर बनने का मौका मिलेगा।

Indore

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, 10 साल पहले प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की थी, जब लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, देश का प्रधानमंत्री, लाल किले से स्वच्छता जैसी बात की घोषणा कर रहा है, और कोई विषय नहीं था क्या?, ऐसा मजाक उड़ाया गया, लेकिन उस स्वच्छता को देश और दुनिया ने सराहा, जिस प्रकार 10 साल पहले तक शहरों की, नालियों की, गांव की और तालाबों की दुर्दशा होती थी, उसको सुधार करके वातावरण बनाया गया। मध्यप्रदेश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं, अभी तक रैंक में कोई फर्स्ट शहर आता है तो मध्य प्रदेश का इंदौर आता है, लगातार पिछले 6-7 सालों से आ रहा है, बल्कि कुछ लोगों को यह परेशानी हो गई कि, अगर फर्स्ट एक ही शहर को आना है, तो फिर हमको काम क्यों करना है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, हम रास्ता निकल रहे हैं की, हर वर्ष फर्स्ट सेकंड और थर्ड जो आएंगे उनका एक अलग ग्रुप बनाएंगे, उसको कोई नया नाम देंगे, ताकि अगली बार फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रहे, क्योंकि शहरों की कुल संख्या 4900 है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जब यह बात कह रहे थे तो CM डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, अब हमारा नुकसान हो जाएगा, तब इसका जवाब देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, नुकसान नहीं होगा, इसका एक अलग क्लब बनाएंगे, अलग-अलग बनेंगे, उस लीग में उनका अपना कंपटीशन होगा, लेकिन जो नए शहर फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आना चाहते हैं, उन पर बंधन ना लगे।

ये भी पढ़े- Indore News: इन बाजारों में लगता है लंबा जाम, दुकानें हटाने के लिए प्रशासन तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+