मध्य प्रदेश उपचुनाव : गाय के शरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू का चुनाव प्रचार
इंदौर। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बीच भावी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। मध्य प्रदेश उपचुनाव से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
वायरल तस्वीर कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से संबंधित है। इसमें वोट के लिए गाय के शरीर पर प्रत्याशी का नाम व उसकी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी लिखा हुआ है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गाय के शरीर पर लिखा मिला है कि प्रेमचंद गुड्डू। राज नंदनी। सांवेर का विकास। इनके अलावा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ का निशान भी है।
मध्य प्रदेश में अंडा पॉलिटिक्स, शिवराज सिंह चौहान का फैसला आंगनबाड़ी में अंडा नहीं, अब दूध बंटेगा
बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में इंदौर जिले की सांवेर सबसे हॉट विधानसभा सीटों में से एक है। यहां भाजपा की ओर से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट चुनाव लड़ेंगे। हालांकि फिलहाल भाजपा और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं।