Love affair : बिन ब्याही बेटी ने दिया बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म, करतूत छिपाने के लिए नानी ने किया घिनौना काम
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां नेपानगर के गिट्टी खदान क्षेत्र से कचरे के ढेर में जिंदा नवजात बच्चा मिला। यहां नवजात को सूअर खींच कर ले जा रहे थे, तभी कुछ महिलाओं की नजर नवजात और सूअर पर पड़ी, जहां महिलाओं ने सूअर के चंगुल से नवजात को छुड़ाया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद समेत तमाम लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

लव अफेयर छिपाने के लिए दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने जब जांच की तो मामला बेहद ही चौंकाने वाला निकला, जहां बेटी का प्रेम प्रसंग छुपाने के लिए नानी ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया था। दरअसल, जिस महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया, उसकी बेटी का प्रेमी के साथ अफेयर चल रहा था, जहां बिना शादी किए ही बेटी ने बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद अपनी बेटी के कारनामे छुपाने के लिए महिला ने बच्चे को कचरे के ढेर में फेंक दिया। वहीं पुलिस ने युवक और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, बच्चे का इलाज अस्पताल में इलाज जारी है।

मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई
बच्चे को प्राथमिक जांच और इलाज के बाद बुरहानपुर रैफर कर दिया गया, तो वहीं 21 साल की युवती की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने युवक और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस अधिकारी मेडिकल जांच के बाद मामले को आगे बढ़ाने की बात कहते नजर आ रहे हैं, तो वहीं महिलाओं की सजगता के कारण मासूम जिंदा है। कुछ लोगों ने बताया कि, उन्हें रोने की आवाज आई थी, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा तो वहां पर बच्चा पड़ा हुआ मिला।

घटना के बाद मचा हड़कंप
लोगों ने जैसे ही बच्चे को इस हालत में देखा वैसे ही हड़कंप मच गया, जहां लगातार भीड़ मौके पर जुटना शुरू हो गई। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही स्थानीय पार्षद और अन्य लोगों को लगी वैसे ही वह लोग भी मौके पर पहुंचे, और तुरंत पुलिस को बुलाकर के बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं बच्चे को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की, वहीं जहां जांच में जो हकीकत सामने आई उसमें सभी को हिला कर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications