Indore News: कोटा से भागी लड़की दोस्त के साथ इस हालत में मिली, खुद की किडनैपिंग का बुना था जाल
इंदौर में शिवपुरी की लापता नीट छात्रा को 15 दिन बाद क्राइम ब्रांच ने ढूंढ निकाला है। छात्रा इंडेक्स कॉलेज में अपने दोस्त के साथ फरारी काट रही थी। नीट की छात्रा का अपहरण मामले में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस अपहरण कर्ताओं को ढूंढने में जुटी थी। युवती ने अपने ही दोस्त हर्षित के साथ मिलकर झूठे अपहरण की कहानी रची थी। छात्रा अपने दोस्त हर्षित के साथ खुड़ेल थाना क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में फरारी काट रही थी।

कुछ ऐसा है मामला
राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाली लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था, जहां लड़की के पिता के मोबाइल पर लड़की के फोटो आने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार लड़की की तलाश में जुटा हुआ था। वहीं लगातार पुलिस के द्वारा की गई छापेमार कार्रवाई के बाद लड़की के दोस्तों का पता चल गया था, जहां दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाला खुलासा किया था। पुलिस को लड़की के इंदौर में होने की जानकारी मिली थी। इसी के बाद से लगातार छापे मार कार्रवाई जारी थी। वहीं अब पुलिस ने इंदौर से युवती को हिरासत में लिया है।
किडनैपिंग के नाम पर मांगे थे पैसे
युवती और दोस्तों के द्वारा रचे गए षड्यंत्र के बाद राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक की पुलिस एक्टिव हो गई थी, जहां दोनों राज्यों की पुलिस युवती को तलाश करने में जुटी हुई थी। लंबे वक्त तक युवती ने दोस्तों के साथ फरारी काटी, जहां युवती और उसका दोस्त पुलिस की हत्या चढ़ चुका है। पुलिस को जानकारी मिली है की, युवती और उसका दोस्त लंबे वक्त से इंदौर में रह रहे थे। वहीं युवती ने विदेश जाने के लिए पूरी प्लानिंग रची, जहां इसी के अंतर्गत युवती के पिता से किडनैपिंग के नाम पर पैसे मांगे गए थे।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 500 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त












Click it and Unblock the Notifications