MP में चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती, बड़वानी में चला चेकिंग अभियान
मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चल रहा है, जहां चाइनीज मांझे बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

Recommended Video

आगामी मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर थाना प्रभारी सेंधवा शहर द्वारा कस्बा सेंधवा में चाइनीज मांझे की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चलाया। बड़वानी जिले में आगामी मकर संक्रान्ति पर्व होने से जनसामान्य द्वारा पतंग उडाई जाती हैं, जिसमें कतिपय पतंग निर्माताओ द्वारा चायनीज मांझा का उपयोग किया जाता हैं। जिसके विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा द्वारा बड़वानी की राजस्व सीमा में चायनीज मांझे का निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है।
दुकानों पर जाकर चेकिंग की गई
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक बडवानी दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में मय टीम के कस्बा सेंधवा शहर में पतंग विक्रय होने वाली 8-10 दुकानो पर जाकर चेकिंग की गई। जिसमे किसी भी दुकान पर चायनीज मांझा होना नहीं पाया गया एवं पतंग उडाने का सामान्य धागा पाया गया। थाना प्रभारी द्वारा दुकानदारो को चायनीज मांझा नहीं रखने एवं नहीं बेचने हेतु सख्त हिदायत दी गई एवं बताया कि अगर कोई चायनीज मांझे का उपयोग एवं विक्रय करता हैं तो तत्काल पुलिस को सुचना देवे। थाना प्रभारी राजेश यादव द्वारा दुकानदारो को जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं बताया कि किसी दुकान पर चायनीज मांझा पाया जाने पर सख्त कार्रवाई की जावेगी।
14 व 15 जनवरी को मकर सक्रांति का पर्व
प्रदेशभर में 14 व 15 जनवरी को जिले में मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर सक्रांति के अवसर पर बच्चों व अन्य व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से पतंगबाजी की जाती है। जिसमें व्यक्तियों पतंग उड़ाने के लिये शीशा युक्त मांजा चायना धागा उपयोग किया जाता है। चायना धागे के उपयोग से पक्षियों के घायल होने तथा मृत्यु की घटना होने, साथ ही सड़क पर चलने वाले व्यक्तियों के भी घायल होने की संभावना रहती है। इन सभी की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझे को बैन किया गया है, जहां मध्य प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हाल ही में मध्य प्रदेश के कई जिलों से चाइनीज मांझा के चलते कुछ लोगों के घायल होने की खबरें निकलकर सामने आई थी।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan का आगाज, पहला दिन 'यूथ प्रवासी दिवस' के नाम












Click it and Unblock the Notifications