खलघाट हादसा: बस में सवार यात्रियों की संख्या बनी पहेली, अब तक नदी से निकाले गए 12 शव

खरगोन, 20 जुलाई: मध्य प्रदेश के खरगोन और धार जिले की सीमा पर स्थित खलघाट में दर्दनाक बस हादसा हो गया था, जिसमें अब तक 12 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करने के चक्कर में बस नर्मदा नदी में जा गिरी थी, जिसके चलते बस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, तो वहीं इसके बाद बस पानी में समा गई थी। बस में कितने यात्री मौजूद थे, फिलहाल इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में 15 से 17 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 लोगों के शव नर्मदा नदी से निकाले जा चुके हैं, तो वहीं अन्य लापता लोगों के शव को ढूंढा जा रहा है।

सरवटे बस स्टैंड से रवाना हुई थी बस

सरवटे बस स्टैंड से रवाना हुई थी बस

प्रतिदिन इंदौर से महाराष्ट्र जाने वाली महाराष्ट्र परिवहन निगम की यह बस इंदौर के सरवटे बस स्टैंड से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई थी। बस स्टैंड प्रभारी और अन्य बस चालकों की मानें तो तब तक बस में कुल 12 से 13 सवारियां सवार थी। इसके बाद बस में रास्ते से और भी यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। उधर, बस में कंडेक्टर के पास मौजूद एटीआईएम के जरिए 9 यात्रियों के टिकट कटने की जानकारी मिल रही है यही कारण है, यही कारण है कि, बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही।

तेज रफ्तार और ओवरटेक हादसे का कारण

तेज रफ्तार और ओवरटेक हादसे का कारण

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यह बस जैसे ही खलघाट ब्रिज पर पहुंची, वैसे ही बस चालक ने तेज रफ्तार के साथ ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई, और ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में समा गई। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया। फिलहाल, लोगों के शव नर्मदा नदी से निकालने का काम जारी है, जहां अब तक 12 लोगों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं।

कुछ इस तरह हुआ पूरा हादसा

कुछ इस तरह हुआ पूरा हादसा

महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी, जहां अचानक खलघाट पहुंचते ही बस तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण पुल की रेलिंग तोड़ती हुई, सीधे नर्मदा नदी में जा गिरी। करीब 100 फीट की ऊंचाई से नर्मदा नदी में गिरते ही यह बस चकनाचूर हो गई और, पानी में समा गई, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे नाविक की माने तो बस नदी में पत्थरों पर गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें मौजूद शव इधर-उधर पड़े हुए थे।

हादसों पर लगाम लगाना जरूरी

हादसों पर लगाम लगाना जरूरी

मध्य प्रदेश में लगातार बस हादसे हो रहे हैं, जिन पर अब लगाम लगाना बेहद जरूरी है, लगातार हो रहे इन हादसों में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। अक्सर तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करना इन हादसों की बड़ी वजह बनती है, लेकिन बावजूद इसके अब तक इन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। बहरहाल, अब देखना होगा कि, इस तरह के हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को आखिर कब तक न्याय मिल पाता है, और आखिर कब तक इस तरह के हादसों पर लगाम लग पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+