Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 में लिया मकान, घर के बाहर लगाई भगवा कलर की नेम प्लेट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए आप कुछ इस समय शेष रह गया है लेकिन प्रत्याशी अभी जीत को लेकर दमखम लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय अब क्षेत्र एक ही निवासी भी हो गए है।
उन्होंने संगम नगर स्कीम नंबर 51 में मकान नंबर 255 को अपना नया निवास बनाया है, जिसका मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को आधिकारिक तौर पर गृह प्रवेश किया। इसी मकान से उनका विधायक कार्यालय भी संचालित किया जाएगा। यहां से ही क्षेत्र की जनता की सेवा, उनके सभी काम और लोगो से मुलाकात की जाएगी।

बताया जा रहा है कि संगम नगर क्षेत्र एक के सभी इलाकों से मध्य में होने की वजह से यहां मकान लिया गया है। मकान के बाहर भगवा कलर की नेम प्लेट लगाई गई है, जिस पर कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय का नाम लिखाया गया है। शुभारंभ के अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने शहर के तमाम पत्रकारों को प्रीतिभोज के लिए मकान पर आमंत्रित किया। यहां सभी पत्रकारों के साथ विजयवर्गीय ने पारिवारिक माहौल में वन टू वन चर्चा और भोजन किया। इस दौरान तमाम पत्रकारों का कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हाथो से बर्फी खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
गौरतलब है कि इंदौर विधानसभा एक से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है, जो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। कई ओपिनियन पोल सर्वे में भी कैलाश विजयवर्गी संजय शुक्ला को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications