Indore news: युवाओं को नौकरी देने के लिए पोर्टल लॉन्च, कैसे मिलेगी जॉब, जानिए

Indore news: जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को उनके बीच पहुंचकर गंभीरता के साथ सुना तथा संवेदनशील होकर उनका निराकरण किया। उन्होंने अन्य आवेदकों की समस्याओं को भी सुना तथा उनका भी यथासंभव निराकरण किया।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आने वाले दिव्यांग जनों की समस्याओं को देखते हुए उनके स्थाई निराकरण करने और उन्हें अपने कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिए विशेष पहल की गयी है। इसके तहत कलेक्टर कार्यालय में एकल खिड़की आज से प्रारंभ की गई है। शीघ्र एक पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। साथ ही अगले महीने दिव्यांग जनों के लिए रोजगार मेला भी लगेगा।

Indore

एकल खिड़की हुई शुरू

कलेक्टर आशीष सिंह ने दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये एकल खिड़की शुरू करवाई। यह एकल खिड़की कलेक्टर कार्यालय की तल मंजिल में शुरू की गयी है। इस एकल खिड़की के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय और नगर निगम के कर्मचारी बैठकर दिव्यांगों की समस्याओं का निदान करेंगे। इस एकल खिड़की के माध्यम से दिव्यांगजनों के पेंशन संबंधी, आधार कार्ड,नि:शक्तता प्रमाण-पत्र, यूआईडी, समग्र आईडी आदि के कार्य किये जायेंगे। इसके साथ दिव्यांग कृत्रिम अंगों के लिए भी यहां पर आवेदन कर सकेंगे।

नौकरी देने के लिये शीघ्र लाँच होगा पोर्टल

नवाचारों के लिए लोकप्रिय इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर दिव्यांगजनों को प्राईवेट कम्पनियों में नौकरी दिलाने तथा उन्हें स्टार्टअप से जोड़ने के लिये शीघ्र ही पोर्टल लाँच किया जायेगा। इसमें एक ओर नौकरी पाने तथा स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक आवेदन कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर नौकरी देने वाली कम्पनियाँ भी अपना पंजीयन कर पात्र युवाओं को नौकरी देंगी। स्टार्टअप के लिये आवश्यक मदद भी युवाओं को दी जायेगी।

रोजगार और स्वरोजगार के लिए लगेगा मेला

कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर 20 फरवरी को दिव्यांगों की मदद के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें जो दिव्यांग अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उन्हें अधिकारियों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ जो दिव्यांग रोजगार करना चाहते हैं उन्हें शहर की प्रमुख कंपनियों में नौकरियां दिलाई जाएंगी।

ये भी पढ़े- Indore news: गाड़ियों पर जरूरी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, कहां-कब और कैसे मिलेगी, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+