Indore News: इंदौरियों ने राजवाड़ा में एंबुलेंस को रास्ता देकर पेश की मिसाल, रंग पंचमी पर जमकर उड़ रहा गुलाल
Indore ambulance News: रंग पंचमी के त्योहार पर लोग रंगों में रंगते हुए नजर आ रहे हैं। वही मध्य प्रदेश के इंदौर में भी लोग जमकर रंग पंचमी का मजा ले रहे हैं। इस बीच इंदोरियों ने मिसाल भी पेश की है। दरअसल, राजवाड़ा पर पंचमी के कार्यक्रम के चलते एंबुलेंस फंस गई थी। लेकिन रंग प्रेमी जनता ने तुरंत जगह बनाकर एंबुलेंस को आसानी से रास्ता दिया।
बता दे इंदौर में 72 साल पुराने गेर उत्सव में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव भी पहुंचे थे। लेकिन इसके पहले गेर में राजवाड़ा पर लोग जमकर होली खेल रहे थे, तभी एक एंबुलेंस आ गई और रंगप्रेमी जनता ने तुरंत जगह बनाकर एंबुलेंस को आसानी से रास्ता दिया।

बता दे मध्य प्रदेश में रंगपंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उज्जैन से लेकर इंदौर, भोपाल, और रतलाम समेत प्रदेशभर में जनता ने एक-दूसरे पर रंग फेका, बधाईयां दी, और होली के गीतों पर नाचा।
रंगपंचमी का उत्सव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुआ। पहले भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई, और उन्हें केसरयुक्त जल से अर्पित किया गया। बाबा महाकाल को भांग, चंदन, और सूखे मेवे से श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं को जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।
इंदौर में परंपरागत गेर का आयोजन किया गया। इस दौरान, हजारों की संख्या में लोग ऐतिहासिक राजवाड़ा पर उमड़े। यहां लोगों ने एक-दूसरे पर रंग फेका और पानी की बौछार की।
रंगपंचमी के उत्सव के दौरान मॉरल क्लब की गेर ने सबसे पहले राजवाड़ा की ओर मूव किया। इसके बाद रसिया गेर, फिर हिंद रक्षक, और अंत में संगम कॉर्नर की गेर राजवाड़ा पहुंची। हिंद रक्षक की गेर में राम मंदिर की झांकी भी नजर आई। इंदौर में, गेर के रूट को 10 ड्रोन और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। जैसे ही गेर समाप्त हुआ, नगर निगम की टीम ने तुरंत साफ-सफाई कार्य शुरू किया।

सीएम यादव हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं मप्र शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने आज रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर में 72 साल पुराने गेर उत्सव में शामिल होकर रंगोत्सव मनाया एवं प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी












Click it and Unblock the Notifications