इंदौर ने मारी बाजी, अब स्मार्ट सिटीज कॉन्फ्रेंस में हासिल किए 6 अवार्ड्स!

इंदौर, 18 अप्रैल: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम किया है, जहां स्वच्छता में पंच लगाने वाले शहर इंदौर ने देश के स्मार्ट शहरों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में नंबर वन का खिताब हासिल किया है. इंदौर को यह अवार्ड शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सूरत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए गए. इस प्रतियोगिता में इंदौर को लगभग 6 अवार्ड प्राप्त हुए हैं. इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल और स्मार्ट सिटी के सीईओ ऋषभ गुप्ता को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और शहरी आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने पुरस्कृत किया.

indore nagar nigam

सभी श्रेणियों में इंदौर नंबर 1

सभी श्रेणियों में इंदौर को प्रथम स्थान हासिल हुआ है. स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड को विभिन्न श्रेणियों में ओवरऑल परफारमेंस के लिए पहला स्थान प्राप्त हुआ है. बिल्ट एनवायरमेंट के लिए शहर की प्रसिद्ध 56 दुकान को प्रथम पुरस्कार मिला है. इतना ही नहीं सैनिटेशन मुंसिपल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी इंदौर नगर निगम को पहला पुरस्कार मिला है.

उधर,कल्चर हेरिटेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट यानी संस्कृति-विरासत संरक्षण परियोजनाओं की बात करें तो इसमें भी इंदौर ने नंबर वन का स्थान हासिल किया है. इकोनॉमिक कार्बन क्रेडिट फाइनेंशियर मेकैनिज्म में भी इंदौर प्रथम आया है. स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान मिला है. नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटीज को बधाई दी है.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो स्वच्छता में पंच लगाने के बाद अब स्वच्छता का छक्का लगाने की तैयारी कर रहा इंदौर स्मार्ट सिटी की प्रतियोगिता में भी नंबर वन आया है. वहीं इंदौर अब अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन चुका है, जहां लगातार दूसरे शहरों से प्रतिनिधि स्वच्छता का सीक्रेट पता करने के लिए इंदौर आते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+