वीडियो: होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस करते युवक ने सीने में घोंपा चाकू, मौके पर हुई मौत

वीडियो: होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस करते युवक ने सीने में घोंपा चाकू, मौके पर हुई मौत

इंदौर, 19 मार्च। होलिका दहन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाला मामल सामने आया है। यहां पर डांस करते करते एक युवक ने खुद के सीने में चाकू घोंप लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना बाणगंगा थाना इलाके की गुरुवार रात तीन बजे कुशवाह नगर की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Indore

मीडिया से बातचीत में बाणगंगा थाना एसआई योगेश करासिया ने बताया कि कुशवाह नगर में 38 साल का गोपाल अपने दोस्त और परिवार के लोगों के साथ होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस कर रहा था।

गाने पर नाचते हुए उसने हाथ में एक चाकू लेकर खुद को सीने में मारने का एक्शन किया। चाकू गोपाल के सीने में गहराई तक चल गया था। इस वजह से उसके सीने से खून बहने लगा। आसपास मौजूद दोस्त और रिश्तेदार उसे पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक गोपाल की पहली पत्नी और बेटा व माता-पिता साथ रहते हैं। उसने एक अन्य महिला को भी अपने साथ रखा है। उसके साथ वह डांस कर रहा था। सभी दोस्तों ने साथ में शराब पी थी। रात को नाचने के पहले वह चाकू लेकर आ गया था। उसे हाथ में लेकर उसने फिल्मी गाने पर एक्शन किया ओर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+