ग्रामीण BJP ने मारी बाजी, सबसे पहले जारी की नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची!
इंदौर, 17 जून: पंचायत और परिषद चुनाव के बीच अब इंदौर बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर अपनी टीम के साथ चुनाव मैदान में जुटे नजर आ रहे हैं, जहां पंचायत चुनाव के बीच अब इंदौर जिले में सबसे पहले नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है. वहीं अब ग्रामीण बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में रिकॉर्ड जीत हासिल करने की तैयारियों में जुटी हुई है. सियासत के गढ़ इंदौर में इन दिनों पंचायत और नगर परिषद चुनाव की हलचल है, जहां लंबे मंथन के बाद बीजेपी ने इंदौर जिले की 8 नगर परिषद के लगभग 120 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की, वहीं अब कुछ परिषदों में पार्षद पद के प्रत्याशियों को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा. वहीं पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब ग्रामीण बीजेपी की टीम जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में रिकॉर्ड जीत हासिल करने की तैयारियों में जुट गई है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता पंचायत और परिषद चुनाव में जीत का नया इतिहास कायम करने की ओर से देख रहे हैं.

ग्रामीण बीजेपी ने मारी बाजी
सबसे पहले इंदौर जिले के आठों नगर परिषद के 120 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में की गई है, जहां इसे लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि, हम जब भी कोई काम करते हैं, तो टास्क के रूप में लेते हैं, अभी भी पूरे उत्साह के साथ नगर परिषद और जनपद के चुनाव में पूरे उत्साह के साथ हमारे कार्यकर्ता लगे हैं.
जीत का रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी
बीजेपी ने इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जहां अब जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता पंचायत और परिषद चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे.












Click it and Unblock the Notifications