Indore : रिवर्स लेते वक्त कार की चपेट में आई महिला, गंवानी पड़ी जान

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जहां शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में श्याम नगर एक्सटेंशन में एक कार चालक अपनी कार को रिवर्स कर रहा था, तभी अचानक कार ने स्पीड पकड़ ली और पीछे खड़ी महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद कार की चपेट में आते ही महिला दूर तक घसीटते चली गई, जहां कई फीट तक घसीटने के बाद महिला बेसुध हो गई। उधर, इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया, जहां लोगों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह घटनाक्रम श्याम नगर एक्सटेंशन का है, यहां रहने वाली महिला को घर के पास ही कार ने टक्कर मार दी, जहां काले रंग की कार जब रिवर्स ले रही थी तभी महिला कार की चपेट में आ गई और कई फीट तक घसीटने के बाद महिला बेसुध हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अब इस घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार को रिवर्स लेने के चलते हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार कार रिवर्स लेते समय महिला को अपना शिकार बना लेती है। इतना ही नहीं कार कई फीट तक महिला को घिसटती हुई ले जाती है, जिसके चलते महिला गंभीर घायल होकर बेसुध हो जाती है। आसपास के लोगों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिलती है, वे तुरंत महिला को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया जाता है। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+