Indore: चोरी हो गई थी ‘मौत की बावड़ी' इंदौर में जिसने मचाया हाहाकार
इंदौर के पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की लापरवाही के कारण जिस मौत की बावड़ी में भजन कर रहे लोगों की जान गई है, वह निगम प्रशासन की ऐतिहासिक व पुराने जलस्रोत, खतरनाक जलस्रोतों की सूची से गायब थी।

रामनवमीं के दिन इंदौर के पटेलनगर स्थित सदियों पुरानी बावड़ी जमीन फाड़कर सामने आई और 50 से अधिक लोगों को गहराई में समा ले गई। हादसे में कुछ का रेस्क्यू का जान बचाई गई तो कई मासूम और बेकसूर की जान यह मौत की बावड़ी लील गई। कुछ समय पहले इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन की सूची से बावड़ी गायब थी। यदि कहा जाए कि बेलेश्वर मंदिर कमेटी के कर्ताधर्ताओं ने यह बावड़ी चोरी कर ली थी तो अतिश्योक्ति न होगी।
इंदौर के पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में जिस 'बावड़ी' ने लोगों को सदियों तक पानी देकर जीवनदान दिया। वह अघौषित रूप से चोरी हो गई थी! कारण ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों ने गुपचुप तरीके से गार्डन और बावड़ी पर अवैध रूप से अतिक्रमण तानकर इसे सीसी फर्श के नीचे कई साल पहले दफन कर दिया था। जिला प्रशासन और नगर निगम ने जब शहर के पुराने जलस्रोतों के रूप में कुंओं और बावड़ियों का सर्वे कराया तो इस बावड़ी का नामो निशान नहीं मिला, जिस कारण इसे सूची में शामिल नहीं किया गया। प्रशासन की सूची में ऐसे 629 जलस्रोत दर्ज हैं। जाहिर है सर्वे के दौरान यह जानकारी ट्रस्ट कमेटी ने प्रशासन से छिपाई की बावड़ी आज भी मौजूद है, उसके ऊपर सीमेंट कांक्रीट का फर्श डालकर उसे बंद कर दिया गया है, या छिपा दिया गया है।
Recommended Video
नगर निगम में बेलेश्वर मंदिर ट्रस्ट को दिए थे दो नोटिस
बावड़ी धंसने और बेकसूर 36 लोगों की मौतों के बाद मचे हड़कंप के बाद नगर निगम इंदौर का एक नोटिस सामने आया है। नगर निगम प्रशासन ने बीते 30 जनवरी 2023 को श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट व अध्यक्ष सेवाराम गलानी व अन्य को संबोधित कर दिया था। इसमें निर्देश दिए गए थे कि जीर्ण-शीर्ण पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं बावड़ी को खोलने के निर्देश दिए गए थे। गौरतलब है कि निगम के इस नोटिस में बीते साल भी 24 अप्रैल 2022 को दिए गए नोटिस का भी उल्लेख किया गया है। इस मामले में पटेल नगर के रहवासियों द्वारा बावड़ी को खोलने और मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर शिकायत का भी उल्लेख किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications