Indore News: हैदराबाद की महापौर ने देखी इंदौर की सफाई, तारीफ में कह दी ये बात
इंदौर प्रवास पर आई हैदराबाद महापौर विजयलक्ष्मी गडवाल सहित प्रतिनिधि मंडल का सिटी बस ऑफिस पर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया, जहां हैदराबाद महापौर और प्रतिनिधि मंडल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सौजन्य भेंट की है।
इस अवसर पर स्वच्छता सहित विभिन्न विकासकार्यों हेतु इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों के विषय में सारगर्भित परिचर्चा की गई।

हैदराबाद महापौर विजयलक्ष्मी गढ़वाल ने लिखा की, अध्ययन दौरे पर अपने साथी नगरसेवकों के साथ भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक इंदौर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। IMC स्वच्छ इंदौर ने अच्छी नीतियों, बेदाग सड़कों और हर जगह सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू किया है! गर्मजोशी से आतिथ्य के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव का आभार। हमारे मुख्यमंत्री ने इंदौर की सफलता से सीखने पर जोर दिया, और हम इन अंतर्दृष्टि को हैदराबाद वापस लाने और उन्हें लागू करने के लिए उत्साहित हैं।
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा हैदराबाद महापौर गडवाल विजयलक्ष्मी सहित 40 से अधिक पार्षदो से सिटी बस आफिस में सौजन्य भेंट की एवं पुष्पगुच्छ देते हुए अंगवस्त्र से सभी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा इंदौर के स्वच्छता मॉडल के साथ ही इंदौर के स्वच्छता अभियान का प्रेजेटेशन के माध्यम सेे हैदराबाद महापौर व अन्य पार्षदो को विस्तार से जानकारी दी गई।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सांतवी बार नंबर-1 का स्थान हासिल किया है, यही कारण है की इंदौर की स्वच्छता देखने अलग-अलग शहरों के जनप्रतिनिधि इंदौर पहुंचते हैं. इसी कड़ी में हैदराबाद से महापौर और प्रतिनिधि मंडल इंदौर पहुंचा है, जहां सभी ने इंदौर की स्वच्छता को देखा है. वहीं इसी तरह की सफाई व्यवस्था हैदराबाद में लागू होने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़े- Indore News: कचरे से भरी रहने वाली बेकलेन में क्रिकेट खेल रहे महापौर, स्वच्छता का छक्का लगाया












Click it and Unblock the Notifications