MP : एयरपोर्ट पर चेकिंग के वक्त बैग में बम होने का मजाक युवक को पड़ा भारी, मचा हड़कंप
इंदौर, 8 सितंबर : एयरपोर्ट पर जांच के वक्त स्टाफ के साथ मजाक एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया, जहां इंदौर से लखनऊ जा रहे परिवार के लगेज की जांच जब एयरपोर्ट पर हो रही थी तब उसी वक्त परिवार की एक महिला का लगेज चेक किया जा रहा था। इस दौरान महिला के पति ने मजाक में बैग में बम होने की बात कह दी, जिसके बाद तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आया, और जांच शुरू की, जहां बड़ी बारीकी से परिवार के लगेज की जांच की गई, तो वहीं आधे घंटे तक परिवारजनों से पूछताछ भी होती रही।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
इंदौर से लखनऊ जा रहे परिवार का एयरपोर्ट पर सामान जांचा जा रहा था, तभी बैग स्कैन कर रहे एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी से महिला के पति ने बैग को अच्छी तरह से चेक करने और बैग में बम होने की बात कह डाली, जिसके बाद एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और तुरंत महिला के बैग की बड़ी बारीकी से जांच की, जिसकी सूचना एयरपोर्ट प्रबंधन को दी गई, जहां तत्काल एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, और परिवारजनों से पूछताछ की, मामला जैसे-जैसे बढ़ता गया, वैसे-वैसे, बार-बार पति यह कहते नजर आ रहा था कि, उसने मजाक में यह बात कही थी। लेकिन बावजूद इसके एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी बड़ी ही बारीकी से जांच कर रहे थे।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने लिखवाया माफीनामा
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम पहुंची, जहां पति ने मजाक की बात स्वीकारते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन से माफी मांगी, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने पति से मजाक के लिए माफीनामा लिखवाया। साथ ही आगे से ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी। वहीं पति को फ्लाइट में सवार होने नहीं दिया गया, जहां पति लगातार एयरपोर्ट प्रबंधन से फ्लाइट में सवार होने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा था। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया जहां काफी समय तक अधिकारी की जांच करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications