पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति को आया गुस्सा, दे दी दर्दनाक मौत!

इंदौर, 14 मई: मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर से एक ऐसी वारदात निकलकर सामने आई है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. दरअसल, एक पेंटर ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद पेंटर पति ने आपा होते हुए पत्नी के प्रेमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके चलते पत्नी के प्रेमी ने दम तोड़ दिया. आरोपी मकानों में पेंटिंग का काम करता है, जहां उसके साथ ही टाइल्स लगाने का काम करने वाले युवक की उससे दोस्ती हो गई, जिसके बाद युवक का पेंटर के घर आना-जाना शुरू हो गया. इस बीच पेंटर की पत्नी और युवक के बीच संबंध बन गए. अचानक एक दिन पेंटर मोबाइल लेने अपने घर गया, तभी उसने अपनी पत्नी को प्रेमी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद उसने पत्नी के प्रेमी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

indore

पहले किया विवाद फिर किया वार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पेंटर अपना मोबाइल घर पर भूल गया था, वहीं जब वह अपना मोबाइल लेने घर आया, तब उसने अपने दोस्त और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद उसने पहले तो दोनों से विवाद किया और फिर घर में ही रखे हथोड़े से दोस्त के सिर पर कई वार कर दिए. घटना के बाद पत्नी के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए, और युवक को लेकर अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई.

वारदात के बाद छिपाया हथौड़ा

वारदात करने के बाद आरोपी शहर छोड़ कर भागने की तैयारी में था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक से हथोड़ा और अन्य सामग्री बरामद की है. वारदात के बाद युवक ने हथोड़ा छुपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+